Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मासूम की मौत के बाद झोलाछाप का क्लीनिक सील:गलत इंजेक्शन लगाने से 3 साल के बच्चे की मौत, नोडल अधिकारी का एक्शन

    10 hours ago

    1

    0

    संभल में गलत इंजेक्शन लगने से तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक सील कर दिया है। बच्चे के पिता ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। यह घटना संभल जनपद के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव सौंधन मौहम्मदपुर की है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी के नेतृत्व में एक टीम गांव पहुंची।टीम को झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक बंद मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि इस मामले में न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा और बच्चे की मौत के संबंध में जांच जारी है।गुरुवार शाम लगभग 5:30 बजे, गांव करनपुर कायस्थ निवासी संजय उर्फ नन्हे अपने तीन वर्षीय बेटे मोहित को इलाज के लिए झोलाछाप डॉ. अनिकेत के अस्पताल ले गए थे। वहां एक इंजेक्शन लगने के बाद दूसरा इंजेक्शन लगाते ही बच्चे की हालत बिगड़ गई। झोलाछाप डॉक्टर ने बच्चे को कहीं और दिखाने की सलाह दी। इसके बाद पिता उसे संभल के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे वापस भेज दिया। जब पिता वापस गांव पहुंचे, तब तक झोलाछाप डॉक्टर फरार हो चुका था। बच्चे मोहित की मौत हो गई। पिता संजय ने बताया कि वह नोएडा में टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वह गांव आए हुए थे, तभी उनके बेटे को बुखार आया। उन्होंने डॉ. अनिकेत के पास बच्चे को दिखाया। डॉक्टर ने टेस्ट करने के बाद पहला इंजेक्शन लगाया और थोड़ी देर बाद दूसरा इंजेक्शन लगाने पर बच्चे की मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में युवक ने की आत्महत्या:परिजन बोले- मुआवजा मिलना मुश्किल, प्रशासन ने बताया घरेलू कलह
    Next Article
    गाजीपुर सीट पर कौन मजबूत, विधायक साहू या कोई और:भाजपा से विजय, अवधेश और अभिनव सिन्हा में से कौन पहली पसंद; बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment