Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौसम खराब होने से नुमाइश में झूले बंद, ठेकेदार परेशान:सूना पड़ा मेला, झूला झूलने पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा

    1 hour ago

    2

    0

    मैनपुरी में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। इसका सबसे अधिक असर शहर में चल रही श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी (नुमाइश) पर पड़ा है, जहां मौसम के कारण रौनक फीकी पड़ गई है। हर साल हजारों की भीड़ खींचने वाला यह मेला इस बार बारिश के कारण सूना पड़ा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग खराब मौसम के चलते मेले से दूरी बनाए हुए हैं। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने मेले में लगे झूलों को बंद करा दिया है। इससे परिवार के साथ झूला झूलने पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि खराब मौसम ने उनकी बिक्री बुरी तरह प्रभावित की है। किराया और दैनिक खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है। झूला ठेकेदार शिवा के अनुसार, थोड़ी सी बारिश होते ही प्रशासन सबसे पहले झूले बंद कर देता है। इस बार झूलों का ठेका लगभग 59 लाख 40 हजार रुपये में लिया गया है, जिससे उन पर भारी आर्थिक दबाव है। उन्होंने बताया कि एक दिन झूले बंद रहने पर करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होता है। इसके अतिरिक्त, 65 मजदूरों का खर्च भी लगातार उठाना पड़ता है। ठेकेदार का यह भी कहना है कि झूलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लिखित में ली गई है और रोजाना उनकी चेकिंग भी कराई जाती है। इसके बावजूद बार-बार बंदी से नुकसान बढ़ता जा रहा है। मौजूदा स्थिति में मौसम की बेरुखी ने मैनपुरी की नुमाइश की चमक को फीका कर दिया है। यदि यही हालात बने रहे, तो मेला आयोजकों और कारोबारियों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आपको भी अनजान नंबर से भेजी गई APK फाइल? भूलकर भी न करें क्लिक, जालसाजों ने ढूंढा फ्रॉड का नया तरीका
    Next Article
    बारबेक्यू नेशन की बिरयानी में निकला काकरोच:बर्थडे मनाने 20 लोग आए थे गोरखपुर, जांच के बाद रेस्टोरेंट बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment