Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मासूम ने स्कूल में निगला मोती, तड़पकर मौत; VIDEO:क्लास में खेल-खेल में मुंह में रखा ब्रेसलेट का मोती, गला पकड़कर तड़पने लगी

    6 hours ago

    1

    0

    बदायूं में 6 साल की बच्ची ने स्कूल में खेल-खेल में ब्रेसलेट का मोती निगल लिया। तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई। मोती उसकी सांस की नली में अटक गया था। वह दोनों हाथों से गला पकड़कर तड़पने लगी। उसकी हालत बिगड़ने लगी। टीचर और स्कूल स्टॉफ उसे लेकर वॉशरूम गए। वहां उसे कुल्ला कराया। उल्टा लटका कर उसकी पीठ ठोंकी। सूचना पर परिजन भी स्कूल पहुंचे। जब हालत और बिगड़ गई, तो प्रिंसिपल अपनी गाड़ी से उसे नजदीक के डॉक्टर के पास भी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा- स्कूल में बच्ची का ध्यान नहीं रखा गया। मामला सोमवार सुबह का अलापुर थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए 4 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, उघैनी गांव निवासी टेकचंद्र की बेटी तापसी (6) ककराला के न्यू होप्स पब्लिक स्कूल में एनसी की छात्रा हैं। सुबह 8 बजे वह स्कूल आई थी। सुबह 11 बजे अचानक बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। उसकी सांसें अटक-अटक कर चल रही थीं। वो दोनों हाथ से अपना गला पकड़ने लगी। क्लास में मौजूद टीचर ने यह देखा तो उसे गोद में उठाकर रिसेप्शन पर लाए। गला सहलाया। बच्ची को उल्टाकर उसकी पींठ ठीकी। आराम न मिलने पर वॉशरूम में ले जाकर कुल्ला करवाया, लेकिन बच्ची बदहवास होती चली गई। निजी डॉक्टर ने सर्जरी की बात कहकर किया मना स्कूल प्रशासन ने उसकी बच्ची की दादी को बुलवाया। प्रिंसिपल भूराज सिंह कार से पहले बच्ची को ककराला के नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ के पास लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने यह कहकर जिला अस्पताल भेज दिया कि मोती सर्जरी से ही निकलेगा बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता बोले- मेरी बेटी बिल्कुल ठीक स्कूल गई थी पिता टेकचंद्र ने बताया- सुबह बच्ची को स्कूल की गाड़ी तक छोड़ने गए थे। वह घर से नाश्ता करके निकली थी और लंच साथ ले गई थी। उसकी तबीयत बिल्कुल ठीक थी। स्कूल में कुछ ऐसा हुआ, जिससे बच्ची की मौत हुई है, जो भी हुआ हो, लेकिन इसमें लापरवाही स्कूल प्रबंधन की है। प्रिंसिपल बोले- बच्ची की हालत बिगड़ी और वो छटपटाने लगी प्रिंसिपल भूराज सिंह ने बताया- क्लासरूम में अचानक बच्ची की हालत बिगड़ी और वो छटपटाने लगी। पास में ही उसके ब्रेसलेट के मोती भी बिखरे पड़े थे। इसी से पता लगा कि कोई मोती उसने खेल-खेल में खाया जो गले में फंसा है। हम तुरंत उसे लेकर अस्पताल गए। तापसी ने ब्रेसलेट का एक मोती खा लिया था बच्ची के साथ पढ़ने वाली छात्राओं ने बताया- तापसी के हाथ के ब्रेसलेट के मोती बिखर गए थे। एक मोती उसने खा लिया था। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. जीके गुप्ता ने बताया बच्ची इमरजेंसी में मृत अवस्था में आई थी। मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता लगेगा। एसएचओ अलापुर अजय विष्ट ने बताया कि मामले की जानकारी पर स्कूल गए थे। वहां पता लगा कि बच्ची ब्रेसलेट से खेल रही थी। उसका मोती उसने मुंह में रख लिया, जो सांस नली में फंस गया। इससे उसकी मौत हो गई। हालांकि असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आएगी। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें - 'क्रिकेटर का 15 साल का रिश्ता जाति के चलते टूटा':भाई बोला- लड़की के घरवाले धमकाते थे; नोएडा में प्रेमिका की हत्या करके जान दी थी सुमित से रेखा शादी नहीं करना चाहती थी। करीब 1 साल पहले दोनों अलग हो गए थे। रेखा ने इस बारे में घरवालों को भी बता दिया था। इसके बावजूद सुमित उसे बार-बार फोन करता था। परेशान होकर रेखा ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। यह कहना है नोएडा की रेखा के पिता देव चंद्र कांत का, जिनकी बेटी की लाश कार में प्रेमी के साथ मिली थी। उन्होंने कहा- 13 फरवरी को रेखा ने अपनी मां को फोन पर बताया था कि वह 15 मिनट में घर पहुंच रही है और उसके लिए खाना ना बनाना। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मासूम की पानी की बाल्टी में डूबने से मौत:कासगंज में घर की छत पर खेलते समय 20 लीटर की बाल्टी में गिरा
    Next Article
    लखनऊ में दिल्ली की तर्ज पर मेट्रो में क्यूआर टिकटिंग:घर बैठे बुक होगा मेट्रो टिकिट, स्कैन कर मेट्रो में कर सकेंगे सफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment