Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ी:शूटिंग के दौरान पीठ में खिंचाव; सीक्रेट गेस्ट हाउस में चला इलाज

    8 hours ago

    1

    0

    मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ गई थी। उनकी पीठ में खिंचाव आने और ठंड के कारण दर्द होने की बात सामने आई थी। इसके बाद उन्हें देहरादून के राजपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। फिलहाल अक्षय कुमार मसूरी के होटल सवॉय में ठहरे हुए हैं। अक्षय कुमार की टीम के अनुसार, मसूरी के लाइब्रेरी चौक पर शूटिंग के दौरान अचानक उनकी पीठ में दर्द उठा, जिसके बाद शूटिंग रोकनी पड़ी। वह मंगलवार को दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए कार से उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्हें यहां दो दिन तक शूटिंग करनी थी। बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने के कारण वह शूटिंग के लिए मसूरी नहीं पहुंच पाए। अब दर्द में कुछ राहत मिलने के बाद अक्षय कुमार दोबारा मसूरी पहुंच गए हैं। वह फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि, अगर दर्द ज्यादा बढ़ता है तो वह दिल्ली लौट सकते हैं। फिल्म 'समुक' की शूटिंग के लिए पहुंचे उत्तराखंड अक्षय कुमार इन दिनों साइंस-फिक्शन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'समुक' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं, जबकि निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं। फिल्म का ब्रिटेन शेड्यूल हाल ही में पूरा हुआ है। इसे 2027 में रिलीज करने की योजना है। इससे पहले भी अक्षय कुमार मसूरी में शूटिंग कर चुके हैं। अक्षय कुमार मई 2023 में उत्तराखंड आए थे। उस दौरान उन्होंने फिल्म 'शंकरा' की शूटिंग के लिए रुड़की और आसपास के इलाकों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात भी की थी। इससे पहले 18 फरवरी 2022 में वह फिल्म 'कठपुतली' की शूटिंग के लिए मसूरी और देहरादून आए थे। तस्वीरें देखिए- इस दौरान उन्होंने सीमाद्वार स्थित ITBP परिसर में विश्वस्तरीय वॉलीबॉल ग्राउंड का उद्घाटन किया और जवानों के साथ सद्भावना मैच खेला। उन्होंने देश की सुरक्षा में जवानों के योगदान की सराहना की थी। --------------------------------------------- ये खबर भी पढे़ें… नवरात्रि के पहले दिन नैना देवी मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर:रिया चक्रवर्ती के साथ नैनीताल में कर रहीं शूटिंग; बारिश के बीच रोमांटिक सॉन्ग शूट किया नैनीताल में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और रिया चक्रवर्ती अपनी नई थ्रिलर-रोमांटिक फिल्म ‘पीएन 36’ की शूटिंग कर रही हैं। रविवार को नवरात्रि के पहले दिन व्रत रखकर जाह्नवी कपूर होटल से करीब 150 मीटर पैदल चलकर नैना देवी मंदिर पहुंचीं। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद
    Next Article
    सलमान खान बोले- मेरे बच्चे जरूर होंगे:शादी के फैसले पर भी बात की, संजय दत्त ने कहा- हमें भी गोद में छोटा सलमान चाहिए

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment