Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मास्टर ट्रेनर्स का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न:विद्यालय प्रबंध समिति की भूमिका और शैक्षिक गुणवत्ता पर जोर

    22 hours ago

    1

    0

    विकास खंड भाग्यनगर के दिबियापुर स्थित सभागार में विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का जनपद स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी दाताराम और जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता प्रमोद कुमार विश्वकर्मा ने मां सरस्वती के पूजन के साथ किया। खंड शिक्षाधिकारी दाताराम ने प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सक्रियता से प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से विद्यालयों की सुरक्षा, संरक्षा और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में प्रभावी भूमिका निभाने पर जोर दिया। दाताराम ने विद्यालय प्रबंधन में सामुदायिक सहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताया। वहीं, जिला समन्वयक प्रमोद कुमार विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंध समिति के गठन, उसकी भूमिका और सक्रियता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समिति की प्रभावशीलता से ही विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार संभव है। राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रह्लाद कुमार और प्रह्लाद नारायण ओमर ने जनपद के प्रत्येक विकास खंड से चयनित चार-चार मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण की बारीकियों से अवगत कराया। इन मास्टर ट्रेनर्स को आगामी विकासखंड स्तर पर प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी दी गई है। ये मास्टर ट्रेनर्स उन्हें उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों, अभिभावक एवं सामुदायिक सहभागिता, पॉजिटिव पैरेंटिंग तथा विद्यालय प्रबंध समिति के कार्य एवं दायित्वों द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी भूमिका से अवगत कराएंगे। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने एसएमसी की कार्यवाही को बिंदुवार सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण में विनय कुमार वर्मा, प्रशांत चौबे, नीरज कुमार, मनोज भदौरिया, सपना दुबे, नरेंद्र कुशवाह, अपर्णा गुप्ता, देवांशु श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह, अरुण कुमार, कृष्ण कुमार गौतम और साधना कुमारी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक ने CM ग्रिड योजना में सुस्ती की शिकायत की:लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले शहर विधायक रितेश गुप्ता
    Next Article
    कांशीराम जयंती पर कांग्रेस का महाशंखनाद:13 मार्च को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा बड़ा कार्यक्रम, राहुल गांधी की मौजूदगी की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment