Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंशीगंज में 10 साल पुरानी पानी की टंकी बंद:2016 में बनी 10 हजार लीटर क्षमता की टंकी से आज तक नहीं मिला पानी

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के मुंशीगंज में लाखों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी 10 साल बाद भी चालू नहीं हो पाई है। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र के हजारों लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। शहीद स्थल परिसर में स्थित यह टंकी विभागीय उदासीनता के कारण 'सफेद हाथी' साबित हो रही है। वर्ष 2016 में लगभग 10,000 लीटर क्षमता वाली इस टंकी का निर्माण मुंशीगंज बाजार, शहीद स्थल के पास के 200 घरों और उमा पैलेस मोहल्ले को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया था। जलकल विभाग ने घरों तक पाइपलाइन का जाल बिछा दिया, लेकिन निर्माण के 10 साल बाद भी इन नलों से पानी की एक बूंद नहीं आई है। स्थानीय निवासियों, संदीप, प्रदीप और शुभम शर्मा ने जलकल विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, पंप संचालन के लिए बनी बिल्डिंग खंडहर में बदल रही है और पंप हाउस उचित रखरखाव के अभाव में झाड़ियों से घिर गया है। कुलदीप राज शर्मा ने कहा कि लाखों रुपये की मशीनें देखरेख के अभाव में खराब हो रही हैं, जो सरकारी धन की बर्बादी है। सरकारी पेयजल आपूर्ति न मिलने के कारण क्षेत्र के हजारों लोग निजी जल स्रोतों पर निर्भर हैं। अधिकांश घरों ने अपने निजी समरसेबल लगवा लिए हैं, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और भूजल स्तर पर भी दबाव पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस बंद पड़ी परियोजना को तुरंत चालू करने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके और सरकारी संपत्ति को बर्बाद होने से बचाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैर इरादतन हत्या के दोषी को 10 साल कैद:फिरोजाबाद कोर्ट ने सुनाई सजा, दो लाख रुपए जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    विंध्याचल में तीर्थयात्रियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला:मिर्जापुर में पेड़ के नीचे खाना बनाते समय बोला धावा, अस्पताल में हुए भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment