Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिशन शक्ति रैली निकाली गई:अंबेडकरनगर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश

    12 hours ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया। खाकी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी ने समाज के विभिन्न वर्गों तक महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश पहुंचाया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि सरकार के निर्देश पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत यह रैली आयोजित की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 नवरात्रि के शुभ अवसर पर पूरे प्रदेश में शुरू किया गया है। उन्होंने जोर दिया कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सामाजिक जागरूकता आंदोलन है, जिसका लक्ष्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानित एवं आत्मनिर्भर बनाना है। एसपी ने बताया कि पुलिस विभाग महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपना रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में वूमेन पावर लाइन 1090, इमरजेंसी सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 102/108 एवं फायर सेवा 101 का उपयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़:हनुमानगढ़ी से सामने लगी 800 मीटर लंबी लाइन, 2 लाख भक्त पहुंचे राम नगरी
    Next Article
    रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर कमाल:चौथे दिन भी सभी शो हाउसफुल, बुलंदशहर में दर्शकों की उमड़ रही भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment