Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोटे अनाजों में सेहत का खजाना:जौनपुर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मिलेट्स रोड शो को हरी झंडी दिखाई

    10 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में मोटे अनाजों (मिलेट्स) की खेती और उपयोगिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को एक रोड शो का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट परिसर से इस 'मिलेट्स रोड शो' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का मुख्य लक्ष्य थाली से दूर हो चुके मोटे अनाजों को पुनः मुख्यधारा में लाना है। यह जन जागरूकता मार्च कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर लाइन बाजार और वाजिदपुर से होते हुए कृषि भवन परिसर तक पहुंचा। डीजे, प्रचार वाहनों और नारों के माध्यम से आमजन को मोटे अनाजों के पोषण संबंधी लाभों और उनकी उपयोगिता के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। रैली को रवाना करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि मोटे अनाज ग्लूटेन-फ्री होने के कारण स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इनकी खेती में कम पानी, कम उर्वरक और कम समय लगता है, जिससे बेहतर उत्पादन संभव है। सरकार ने इनकी उपयोगिता को देखते हुए इन्हें 'श्री अन्न' योजना के तहत शामिल किया है। जिलाधिकारी ने आगे बताया कि कभी गरीबों का भोजन माने जाने वाले ये अनाज आज अपने अद्वितीय गुणों के कारण आहार विशेषज्ञों और डॉक्टरों द्वारा 'सुपर फूड्स' के रूप में सराहे जा रहे हैं। सरकार किसानों को मोटे अनाजों के बीज निःशुल्क उपलब्ध करा रही है, ताकि वे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए भोजन में मोटे अनाजों को शामिल करना अब एक अनिवार्य आवश्यकता बन गई है। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ. वीबी द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. स्वाति पाहुजा, अमित कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव और टीडी पीजी कॉलेज के पौध सुरक्षा प्रोफेसर डॉ. रमेश सिंह सहित कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह:डीएम ने कहा, नई पॉलिसी से 5 पंपों पर हुई थी दिक्कत
    Next Article
    शाहजहांपुर के युवक की उन्नाव में संदिग्ध हालत में मौत:परिजनों ने शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया, बाइक मैकेनिक था मृतक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment