Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर के युवक की उन्नाव में संदिग्ध हालत में मौत:परिजनों ने शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया, बाइक मैकेनिक था मृतक

    9 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर के एक युवक की उन्नाव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अजयपाल के रूप में हुई है, जो पेशे से बाइक मैकेनिक थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अजयपाल को शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अजयपाल पुवायां थाना क्षेत्र के कसभरा तकिया गांव के निवासी थे। उनकी पत्नी धनेश्वरी का तीन साल पहले निधन हो गया था और उनके तीन बच्चे हैं। बच्चों के पालन-पोषण के लिए अजयपाल दो दिन पहले दूसरे गांव के एक व्यक्ति के साथ काम की तलाश में उन्नाव गए थे। जिस दिन वे उन्नाव पहुंचे, उसी रात परिवार को सूचना मिली कि अजयपाल बेहोशी की हालत में एक पुल के नीचे पड़े हैं। इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने अजयपाल को एंबुलेंस से शाहजहांपुर स्थित उनके घर भेज दिया। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि अजयपाल शराब पीते थे, लेकिन उनकी मौत शराब पीने से नहीं हो सकती। उनका आरोप है कि उन्हें शराब में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया गया था। परिजनों ने यह भी बताया कि जिस व्यक्ति के साथ अजयपाल उन्नाव गए थे, उससे संपर्क करने पर वह गुमराह कर रहा है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोटे अनाजों में सेहत का खजाना:जौनपुर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मिलेट्स रोड शो को हरी झंडी दिखाई
    Next Article
    महोबा में पेंशनरों का प्रदर्शन:8वें वेतन आयोग से बाहर, काली पट्टी बांधकर विरोध जताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment