Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौत की अफवाह के बीच कॉफी पीते दिखे नेतन्याहू:रेस्टोरेंट का वीडियो पोस्ट किया; AI वीडियो से इजराइली PM के मारे जाने की खबर फैली थी

    16 hours ago

    1

    0

    इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मौत की अफवाह के बीच सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे एक रेस्टोरेंट में बैठकर कॉफी पीते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'वे कहते हैं कि मैं क्या हूं?' दरअसल इससे पहले सोशल मीडिया पर खबर फैल गई थी कि नेतन्याहू मारे गए हैं। 13 मार्च को उनके एक वीडियो मैसेज में कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके दाएं हाथ में 6 उंगलियां दिख रही हैं। इसके बाद कई यूजर्स ने उस वीडियो को AI या डीपफेक बताना शुरू कर दिया। इसके बाद अफवाह फैलने लगी कि ईरान के हमले में नेतन्याहू की हत्या हो गई या वे जर्मनी भाग गए हैं। हालांकि बाद में इजराइली पीएम ऑफिस ने बयान जारी कर कहा था कि नेतन्याहू पूरी तरह सुरक्षित हैं। ईरान बोला- सुप्रीम लीडर मुजतबा पूरी तरह ठीक ईरान ने कहा है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। इससे पहले ब्रिटिश मीडिया द सन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि मुजतबा 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल हो गए थे। इसके बाद से वे कोमा में हैं और उनका एक पैर भी काटना पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने भी कहा था कि मुजतबा घायल हो गए हैं। हालांकि अराघची ने इन दावों को खारिज कर दिया है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान ने जंग में पहली बार निकाली ये मिसाइल, अब क्या होगा ट्रंप का फाइनल वार?
    Next Article
    गाजियाबाद में 5 किलो ड्रग्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:नेपाल से हो रही थी सप्लाई, ऑपरेशन प्रहार के तहत हुई कार्रवाई

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment