Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री बोले-सरकार ने 9 साल में 9 लाख नौकरियां दीं:शाहजहांपुर में कहा- कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद के अलावा कुछ नहीं दिया

    3 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सरकार के नौ साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के पास बिना सत्य और बिना तथ्य के आरोप लगाने के अलावा कुछ नहीं बचा है। मंत्री ने बताया कि सरकार ने पिछले नौ साल में नौ लाख युवाओं को नौकरियां दी हैं। मंत्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पिछले नौ वर्षों में खुद को बदलते देखा है। जिस प्रदेश को पहले 'बीमारू राज्य' के नाम से जाना जाता था, आज वह विकास की राह पर आगे बढ़कर प्रमुख स्थान पर आ गया है। उन्होंने बेहतर कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को उत्तर प्रदेश की जनता में लोकतांत्रिक भावना मजबूत करने का श्रेय दिया। कश्यप ने बताया कि योगी सरकार में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री का संकल्प है कि 2029-30 तक उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि पिछले नौ वर्षों में नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। इसके अतिरिक्त, 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिनमें से 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश पर धरातल पर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने किसानों और मजदूरों की आय में सुधार का भी जिक्र किया। मंत्री के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 6 करोड़ से अधिक निवासी गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले नौ वर्षों में सरकार ने यह प्रमाणित कर दिया है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश देश का सर्वोत्तम प्रदेश बनेगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को उत्तर प्रदेश की जनता ने लंबे समय से नकारा है ।2027 में फिर से भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने वाली है।उन्होंने कहा कि कांग्रेसी पार्टी के पास बिना सत्य और बिना तथ्य के आरोप लगाने का ही काम बचा है। वो भूल जाते हैं कि 55 साल तक कांग्रेस पार्टी ने राज किया। भ्रष्टाचार और परिवारवाद के अलावा कभी देश की जनता को कुछ नही मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में युवकों ने रेस्टोरेंट मालिक को पीटा:वजह का नहीं चल पाया पता, VIDEO से आरोपियों की तलाश
    Next Article
    प्रयागराज की 300 मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज:नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment