Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज की 300 मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज:नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

    3 hours ago

    2

    0

    संगम नगरी प्रयागराज में रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शहर की लगभग 300 मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। शहर के प्रमुख इलाकों में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। सिविल लाइंस स्थित हरी मस्जिद और चौक स्थित जामा मस्जिद सहित करीब 300 मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। नमाज के दौरान मस्जिदों में इबादत का खास माहौल देखने को मिला। रोजेदारों ने नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन की कामना की। वहीं शिया समुदाय की मस्जिदों में भी लोगों ने पूरे अनुशासन और श्रद्धा के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद जब लोग मस्जिदों से बाहर निकले तो विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान हिंदू, मुस्लिम और सिख समुदाय के लोगों ने मिलकर भाईचारे का संदेश दिया, जो शहर की गंगा-जमुनी तहजीब की जीवंत मिसाल बन गया। डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि पूरे सिटी जोन में करीब 300 मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। अलविदा जुमे की नमाज के साथ ही अब लोगों में ईद के त्योहार को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री बोले-सरकार ने 9 साल में 9 लाख नौकरियां दीं:शाहजहांपुर में कहा- कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद के अलावा कुछ नहीं दिया
    Next Article
    न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया:5 टी-20 की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई, टॉम लैथम ने फिफ्टी लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment