Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री जयवीर सिंह बागपत पहुंचे:करोड़ों की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण किया

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विकास मंत्री जयवीर सिंह ने आज बागपत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मंत्री ने बताया कि बागपत के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इनमें परशुराम खेड़ा (1.90 करोड़ रुपये), परशुरामेश्वर पुरा मंदिर (24 करोड़ रुपये), त्रिलोकतीर्थ धाम (1.24 करोड़ रुपये) और अमर शहीद बाबा शाहमल स्थल (1.24 करोड़ रुपये) शामिल हैं। इन परियोजनाओं से जनपद की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को नया स्वरूप मिलने की उम्मीद है। जयवीर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कनेक्टिविटी मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार रेल, सड़क और वायु संपर्क को बेहतर बनाने के लिए बड़े प्रोजेक्ट चला रही है। गंगा एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी परियोजनाएं इसकी प्रमुख उपलब्धियां हैं, जिनसे प्रदेश में व्यापारिक निवेश बढ़ रहा है। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री के साथ राज्यमंत्री कृष्ण पाल मलिक और बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा भी मौजूद रहे। बागपत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री जयवीर सिंह का जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में बंद घर से लाखों के जेवर चोरी:शादी में गए परिवार के लौटने पर घटना का खुलासा
    Next Article
    चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं पर हमला:महिला और दिव्यांग समेत परिवार को पीटा, लूट का प्रयास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment