Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री कपिल देव ने विधानसभा में हाईकोर्ट बेंच, एम्स मांगा:पश्चिमी यूपी के लिए उठाई आवाज, मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र कर सपा पर साधा निशाना

    9 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर सदर सीट से विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विधानसभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्यों के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाना क्षेत्रवासियों के लिए कठिन और महंगा है। मेरठ में हाईकोर्ट बेंच स्थापित होने से न्याय सुलभ, त्वरित और किफायती होगा। मंत्री अग्रवाल ने मेरठ में एम्स जैसी उच्चस्तरीय स्वास्थ्य संस्था की स्थापना की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए क्षेत्र की जनता को दिल्ली और अन्य महानगरों पर निर्भर रहना पड़ता है। मेरठ में एम्स की स्थापना से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी को उन्नत और जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल पाएगा। सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे पर, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांगजन पेंशन में बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पेंशन में वृद्धि से समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता मिलेगी। मंत्री अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि सरकार जनहित के इन महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्रीय विकास और जनकल्याण को गति प्रदान करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फारुख अधिवक्ता हत्याकांड में आरोपी के शस्त्र-लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति:एसपी ने डीएम को भेजी संस्तुति रिपोर्ट, जिला पंचायत कार्यालय में हुई थी हत्या
    Next Article
    जालौन में फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, VIDEO:गाड़ी से उतरे लोगों ने युवक को पीटा, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment