Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री नितिन अग्रवाल का विपक्ष पर हमला:कहा- कांग्रेस परिवारवाद और व्यक्तिगत हितों की राजनीति करती है

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के मल्लावां पहुंचे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की विपक्ष की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब भी भारत निर्वाचन आयोग निष्पक्ष चुनाव कराता है, तो विपक्षी दलों को परेशानी होती है। नितिन अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु का उदाहरण दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन राज्यों में पहले फर्जी वोटिंग होती थी, लेकिन अब आयोग की सख्ती के कारण स्थिति में बदलाव आया है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में इस बार निष्पक्ष चुनाव हो रहे हैं और वहां बदलाव की स्थिति बन रही है। प्रियंका गांधी के महिला अपराधों से संबंधित ट्वीट पर पलटवार करते हुए नितिन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस गंभीर राजनीति नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों से जनता ने कांग्रेस को सत्ता से दूर रखा है, क्योंकि पार्टी केवल परिवारवाद और व्यक्तिगत हितों की राजनीति करती है। कहा कि वर्तमान सरकार जनहित के कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह भरोसे का विषय है। उनके अनुसार, जब किसी दल में विश्वास खत्म होता है, तो नेता नए विकल्प तलाशते हैं। दावा किया कि वर्तमान समय में भाजपा सबसे विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रवेश पत्र में गलती से 3 अभ्यर्थी भटके:सीतापुर होमगार्ड भर्ती पेपर, प्रशासन ने दूसरी पाली में दिलाई परीक्षा, 1513 अभ्यर्थी अनुपस्थित
    Next Article
    सहारनपुर में प्राक्कलन समिति की समीक्षा:विधायक बोले- अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई हो, गांव में ओपन जिम खोलें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment