Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रवेश पत्र में गलती से 3 अभ्यर्थी भटके:सीतापुर होमगार्ड भर्ती पेपर, प्रशासन ने दूसरी पाली में दिलाई परीक्षा, 1513 अभ्यर्थी अनुपस्थित

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में शनिवार को आयोजित यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान भर्ती बोर्ड की बड़ी खामी सामने आई, जहां प्रवेश पत्र में जिले और परीक्षा केंद्र का नाम गलत लिखा होने के कारण प्रथम पाली में दो महिला समेत तीन अभ्यर्थियों को दूसरे जनपद में घंटों तक भटकना पड़ा। हालांकि जिला प्रशासन की सक्रियता से तीनों अभ्यर्थियों को शनिवार शाम 3 बजे से 5 बजे की दूसरी पाली में परीक्षा दिलाई गई, जिससे उन्हें नुकसान नहीं उठाना पड़ा। शनिवार को होमगार्ड परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 5,958 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,513 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 2,197 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 780 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 2,245 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 733 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे और सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी निगरानी करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकी। बताया जाता है कि भर्ती बोर्ड की गलती के चलते महिला अभ्यर्थी ममता देवी, मोहिनी वर्मा और अभ्यर्थी मयंक गुप्ता गलत केंद्रों पर पहुंच गए थे। जानकारी होने पर जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए भर्ती बोर्ड से समन्वय किया और उन्हें दूसरी पाली में परीक्षा देने का अवसर उपलब्ध कराया। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रही तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में हाईस्कूल की छात्रा के साथ गैंगरेप, 2 अरेस्ट:छात्र जबरन अपने दोस्त के घर ले गया, बंधक बनाकर दुष्कर्म किया
    Next Article
    मंत्री नितिन अग्रवाल का विपक्ष पर हमला:कहा- कांग्रेस परिवारवाद और व्यक्तिगत हितों की राजनीति करती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment