Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री ओपी राजभर ने खड़गे से माफी की मांग की:कहा-पीएम पर टिप्पणी देश का अपमान, महिला आरक्षण पर विपक्ष को श्रेय का था डर

    4 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर आपत्ति जताई और महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के रुख की आलोचना की। राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को पूरे देश का अपमान बताया। उन्होंने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए मांग की कि खड़गे को अपनी टिप्पणी के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पर विपक्ष के रवैये को लेकर राजभर ने तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष वास्तव में इस बिल का समर्थन नहीं करना चाहता। राजभर के अनुसार, विपक्ष को डर है कि इस बिल का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष समर्थन की बात करता है, लेकिन मतदान के समय उनके सुर बदल जाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से अखिलेश यादव का नाम लेते हुए कहा कि वे भी महिला आरक्षण की बात करते हैं, लेकिन वोटिंग के समय उनका रुख विपक्ष के साथ होता है। ओपी राजभर ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार 2029 तक महिलाओं के लिए आरक्षण पूरी तरह लागू करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। राजभर ने समाजवादी पार्टी और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल चुनाव के समय जनता को गुमराह करते हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता अब उनकी हकीकत समझ चुकी है और आगामी चुनावों में उन्हें फिर से नकारेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की सराहना की। मंत्री ओपी राजभर ने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश अपराध मुक्त हो रहा है। राजभर ने एनडीए (NDA) गठबंधन की एकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सभी सहयोगी दल मिलकर काम कर रहे हैं और 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल:प्रशासन ने कहा- ईंधन पर्याप्त, 24 अप्रैल से चालान; किसानों को खतौनी पर डीजल
    Next Article
    फर्जी मार्कशीट मामले में दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज:ADGC बोले- आरोपियों का नेटवर्क पूरे देश में, जांच प्रभावित कर सकते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment