Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री शिवराज सिंह ने स्टूडेंट्स से कहा "I LOVE YOU":झांसी में बोले- मैं आपका मामा हूं, कुलपति से जताई नाराजगी, कहा तालियां बजाने के लिए भी बोलना पड़ रहा

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्री पूरी करने वाले विद्यार्थियों से मंच से ही “आई लव यू” कह दिया। उन्होंने खुद को मुख्य अतिथि नहीं, बल्कि छात्रों का “मामा” बताया। कार्यक्रम रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया था। खुद को बताया ‘मामा’, छात्रों से पूछा-मैं आपका कौन हूं? केंद्र सरकार के कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, “मैं यहां मुख्य अतिथि बनकर नहीं आया हूं, आप मेरे भांजे-भांजियां हैं और मैं आपका मामा हूं।” उन्होंने छात्रों से पूछा, “बताओ, मैं आपका कौन हूं?” इस पर सभागार में मौजूद विद्यार्थियों ने एक सुर में जवाब दिया – “मामा।” इसके बाद मंत्री ने कहा, “मैं आप लोगों से बहुत प्यार करता हूं, आई लव यू।” यह सुनते ही सभागार तालियों से गूंज उठा। मंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली थी कि प्रत्येक छात्र को मुख्य अतिथि के हाथों डिग्री नहीं दी जाएगी। इस पर उन्होंने कहा, “मैं एक-एक बच्चे के लिए चार घंटे भी रुक जाऊंगा।” इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं। रानी लक्ष्मीबाई की धरती को किया नमन अपने संबोधन की शुरुआत में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वह रानी लक्ष्मीबाई की धरती पर आए हैं। उन्होंने कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की प्रसिद्ध पंक्ति “खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी” भी दोहराई। उन्होंने छात्रों से पूछा कि उन्होंने जो प्रतिज्ञा ली है, क्या वह दिल से ली है? इस पर छात्रों ने दिल से प्रतिज्ञा लेने की बात कही। मंत्री ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ते समय इस संकल्प को हमेशा याद रखना चाहिए। कुलपति से जताई नाराजगी दीक्षांत समारोह की व्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह से नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह ऐसा नहीं होना चाहिए जैसा आयोजित किया गया। मंत्री ने कहा, “यह दिन छात्र-छात्राओं के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है, लेकिन यहां सब कुछ बहुत शांत तरीके से हो रहा है। विद्यार्थी आए, डिग्री ली और चुपचाप बैठ गए। यहां जोश और उत्साह होना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि तालियां बजवाने के लिए माइक से कहना पड़ रहा है, जबकि ऐसे अवसर पर गीत-संगीत और उल्लास का माहौल होना चाहिए। उन्होंने परंपरा में बदलाव की जरूरत पर जोर शोभा यात्रा में हुए शामिल दीक्षांत समारोह से पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विश्वविद्यालय परिसर में निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल हुए। पारंपरिक परिधान और बैंड-बाजे के साथ निकली इस शोभा यात्रा में कुलपति, प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे। कृषि मंडप का लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने संस्थान में नव निर्मित ‘कृषि मंडप’ का लोकार्पण किया। इस मंडप का उद्देश्य कृषि से जुड़ी प्रदर्शनी, संगोष्ठी और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है, ताकि छात्रों और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी मिल सके। किया पौधरोपण विश्वविद्यालय परिसर में केंद्रीय मंत्री ने पौधरोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सतत कृषि की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचार और तकनीक का समावेश समय की मांग है। मंत्री के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम के बाद वह विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं, जिसमें कृषि शिक्षा और अनुसंधान को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में वन विभाग ने पकड़ा 15 फीट लंबा अजगर:जाग्रति विहार में एक महीने से लगातार स्थानीय लोगों और छात्र नेताओं द्वारा की जा रही थी शिकायत
    Next Article
    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत:श्रावस्ती में इकौना बाईपास पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment