Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रंगभरी एकादशी शोभायात्रा में भजनों पर झूमीं शिक्षामंत्री:संभल में खाटू श्याम बाबा की झांकी के साथ 251 निशान यात्रा निकली

    1 hour ago

    1

    0

    संभल के बहजोई क्षेत्र में रंगभरी एकादशी के अवसर पर खाटू श्याम बाबा की 251 निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस यात्रा में उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी भी शामिल हुईं और भजनों पर थिरकती नजर आईं। शोभायात्रा शुक्रवार को दोपहर 3 बजे बहजोई कस्बे के इस्लामनगर चौराहे से शुरू हुई। रंग-गुलाल उड़ाते और भजनों की अमृतवर्षा के बीच यह ब्रह्म बाजार, गोलागंज, आर्य समाज रोड, पुराना बाजार, बर्तन बाजार और रेलवे रोड से होते हुए संभल बाईपास स्थित खाटू श्याम मंदिर पर शाम 6 बजे संपन्न हुई। शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने बाबा श्याम की आरती कर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान राधा-कृष्ण की रासलीला की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों ने भजनों की धुन पर शिक्षामंत्री को भी नृत्य करने के लिए प्रेरित किया। यात्रा में विकास कुमार वार्ष्णेय, नीरज कुमार, अमित कुमार सर्राफ, राजीव कुमार, अतुल भोला, राजीव निराला, विकास कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने कहा कि रमजान और होली दोनों पर्वों का एक साथ आना सभी के लिए खुशी की बात है। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम के रंग का है, इसलिए सबके हृदय में प्रेम बना रहे। संभल की शांति व्यवस्था पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि प्रशासन सख्त रहेगा, तभी शांति व्यवस्था बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि कानून सख्त नहीं होगा तो शांति व्यवस्था कैसे रहेगी।पिछले वर्षों की तुलना में संभल में अब बनी शांति के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिस्थितियां बदलती हैं। अब चाहे रमजान हो या होली, सभी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे हैं। शिक्षामंत्री ने कहा कि मेरे प्रभु अजर, अमर, अभय, नित्य, अद्वितीय, सृष्टिकर्ता और ब्रह्मांड के नायक हैं। ​होली के पावन पर्व पर यह यात्रा निकली है। प्रदेशवासियों का हृदय प्रेम के रंग में भरा रहे। किसी जाति या धर्म के आधार पर किसी प्रकार का उनके अंदर विषाद पैदा न हो। ​पूरा हिंदुस्तान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खुशहाल रहे और पूरा प्रदेश योगीजी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास:आजमगढ़ कोर्ट ने सुनाया फैसला चाकू घोंपकर की गई थी हत्या 50000 का लगाया जुर्माना
    Next Article
    PM की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर डॉक्टर अरेस्ट:संभल में 2 फोटो बनाकर स्टेटस लगाया; LIU और खुफिया एजेंसी सक्रिय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment