Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अखिलेश-राहुल को 'राजनीतिक ठग' बताया:कहा- ये नेता पहले संविधान को लेकर जनता में भ्रम फैलाते थे

    3 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में "नव निर्माण के नौ वर्ष विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश" अभियान के तहत बुधवार शाम वार्ता आयोजित की गई। इसमें मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा दिया और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को "राजनीतिक ठग" करार दिया। मंत्री उपाध्याय ने आरोप लगाया कि ये नेता पहले संविधान को लेकर जनता में भ्रम फैलाते थे। उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है, जबकि लोग विकास के मुद्दे पर भरोसा जता रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश एक "ग्रोथ इंजन" के रूप में उभर रहा है, जिसका सीधा लाभ फिरोजाबाद जैसे जनपदों को मिल रहा है।उन्होंने दावा किया गया कि प्रदेश में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है और यूपी-112 की प्रतिक्रिया का औसत समय घटकर लगभग 6 मिनट 41 सेकंड हो गया है। पर्यटन क्षेत्र में 375 करोड़ रुपये की लागत से 115 परियोजनाओं पर काम जारी है, जिनमें धार्मिक स्थलों का विकास और ग्लास म्यूजियम जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 899 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों, पुलों और अन्य आधारभूत ढांचे का निर्माण कराया गया है। मनरेगा के तहत लाखों श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। निवेश के क्षेत्र में 4609 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।कृषि क्षेत्र में किसानों की ऋण माफी, किसान सम्मान निधि और फसली ऋण वितरण जैसे कदम उठाए गए। युवाओं के लिए टैबलेट-स्मार्टफोन वितरण, छात्रवृत्ति और रोजगार मेलों का आयोजन भी किया गया है।मंत्री ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से हजारों महिलाओं को जोड़ा गया है। कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह और विभिन्न पेंशन योजनाओं से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला है। उज्ज्वला योजना, आवास योजना और आयुष्मान योजना के जरिए गरीबों को राहत पहुंचाई गई है।उन्होंने आरोप लगाया कि पहले संविधान को लेकर डर फैलाया गया था, लेकिन जनता ने विकास के मुद्दे पर भरोसा जताया है। इस दौरान विधायक मनीष असीजा, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, जिला महामंत्री आकाश शर्मा, जिलाधिकारी रमेश रंजन, सीडीओ शत्रुघ्न वैश्य सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षा विभाग ने 'हमारा आंगन-हमारे बच्चे' कार्यक्रम का आयोजन किया:सरकार के नव वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम, राज्य मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र
    Next Article
    BHU में कैंसर सर्जरी के साथ-साथ होगी कीमोथेरेपी:डॉक्टर बोले- सप्ताह में 20 मरीजों का हो रहा आपरेशन, हाइपेक मशीन का हुआ प्रयोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment