Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री,सांसद और विधायकों ने किया योगा:ग्रीनपार्क स्टेडियम में हजारों लोगों ने प्राणायाम और ध्यान केन्द्र आसन किया, सांसद बोले- विकसित कानपुर के लिए स्वस्थ नागरिक जरूरी

    2 days ago

    1

    0

    12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में हजारों लोगों ने एक साथ योगासन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी सरकार के मंत्री राकेश सचान मौजूद रहे। उनके साथ कानपुर सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, सरोज कुरील और एमएलसी अरुण पाठक ने भी योग क्रियाओं में भाग लिया। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, जेसीपी विपिन टाडा और संकल्प शर्मा समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भी योगासन कर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री राकेश सचान, सांसद रमेश अवस्थी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद आर्ट ऑफ लिविंग की सुप्रिया विद्यार्थी ने शासन के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया। मंच से प्राणायाम, शलभ आसन और ध्यान केंद्रित करने वाले आसनों का अभ्यास कराया गया, जिसमें मौजूद लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वस्थ नागरिक ही विकसित शहर की पहचान: रमेश अवस्थी सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि ऐतिहासिक ग्रीन पार्क मैदान में योग दिवस का आयोजन होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कानपुर हमेशा से क्रांतिकारियों की धरती रहा है और हर नागरिक विकसित कानपुर का सपना देखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। ऐसे में कानपुर का विकास तभी संभव है, जब यहां के नागरिक स्वस्थ होंगे। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग करने की अपील की। योग अपनाएं, निरोग रहें: डीएम जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों ने एक साथ योग कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया है। इस वर्ष की थीम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" है। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उनका संदेश था- "करो योग, रहो निरोग।" बच्चों और महिलाओं ने भी दिखाया उत्साह योग दिवस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने भी हिस्सा लिया और योगासन किए। वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी ग्रीन पार्क स्टेडियम पहुंचकर सामूहिक योगाभ्यास किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के सिरसी में निकला अलमे मुबारक का जुलूस:हजारों अज़ादारों ने कर्बला के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    अमेठी पुलिस लाइन में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब:हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, राज्यमंत्री, डीएम-एसपी भी हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment