Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्च विपक्षियों को लग रही:कहा- 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन होगा; TMC की हार ही भय की हार है

    7 hours ago

    2

    0

    पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बंगाल के मथुरापुर और कृष्णानगर में चुनावी रैली की । उन्होंने कहा- जनता ने तय कर दिया है कि 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा। TMC हारेगी और भाजपा का भरोसा जीतेगा। मोदी ने कहा कि बंगाल की धरती मां दुर्गा को पूजती है, लेकिन TMC ने महिला आरक्षण के खिलाफ वोटिंग की। TMC की सरकार में गुंडों और बलात्कारियों को खुला संरक्षण मिला हुआ है। बंगाल की बेटियां ये अत्याचार कभी नहीं भूल सकतीं। चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाने पर उन्होंने कहा- झालमुड़ी मैंने खाई है पर मिर्च विपक्ष को लग रही है। अब का मतदान सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मैं यहां परिवर्तन की आंधी देख रहा हूं। पहले फेज की वोटिंग के दौरान पीएम की 3 बड़ी बातें… आज हावड़ा में जनसभा भी आज हावड़ा में उनका बड़ा रोड शो भी होगा। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह भी बालागढ़ और पुरसुराह में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे मध्यग्राम में रोड शो करेंगे। बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज की 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। 2021 के विधानसभा चुनावों में 142 में से 114 पर TMC को जीत मिली थी, वहीं भाजपा को 27 सीटें मिली थीं। कृष्णानगर में TMC मजबूत पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में लगभग 27–30% मुस्लिम मतदाता हैं, जो पारंपरिक रूप से TMC का मजबूत आधार रहे हैं। 2021 में कृष्णानगर की 7 में से 6 विधानसभा सीटों पर TMC को जीत मिली थी। हालांकि, मतुआ समुदाय और ग्रामीण हिंदू मतदाताओं के बीच भाजपा ने पिछले कुछ चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत की है। शहरी इलाकों, जैसे कृष्णानगर उत्तर में भाजपा का प्रभाव है, जबकि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में TMC का वर्चस्व बना हुआ है। TMC नेता महुआ मोइत्रा इसी सीट से सांसद हैं। मथुरापुर 2009 से TMC का गढ़ दक्षिण 24 परगना जिले का मथुरापुर TMC का अभेद्य किला माना जाता है। यहां पार्टी का 2009 से वर्चस्व है। 2021 के विधानसभा चुनावों में कृष्णानगर की सभी 7 सीटों पर TMC की जीत हुई थी। यहां अनुसूचित जाति (SC) की आबादी 30–35% और 20–25% मुस्लिम मतदाता भी हैं। हालांकि, भाजपा ने यहां मतुआ वोटों में अच्छी पकड़ बनाई है। पश्चिम बंगाल में मोदी की रैली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, Money Laundering केस में ED की बड़ी कार्रवाई
    Next Article
    SC ने I-PAC रेड मामले पर लगातार दूसरे दिन सुनवाई:बंगाल सरकार बोली- भाजपा कोर्ट कार्यवाही को सोशल मीडिया पर हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment