Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी के लिए जिद पर अड़े थे बाइडेन, अमेरिका नहीं, भारत था QUAD की अहम ताकत, पूर्व उप विदेश मंत्री का खुलासा

    2 hours from now

    2

    0

    भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका का समूह क्वाड फिर चर्चा में है। अमेरिका के उप विदेश सचिव कर्ट एम कैंपबेल ने कहा है कि क्वाड की अहम ताकत भारत है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी को एक घंटे से ज्यादा समय तक मनाया था। कैंपबेल ने खुलासा किया, क्वाड में पर्दे के पीछे से अगुवाई करने वाला देश अमेरिका नहीं था। वह ऑस्ट्रेलिया भी नहीं था। वह जापान भी नहीं था। वह भारत था। पूर्व राष्ट्रपति बाइडन को पीएम मोदी को राष्ट्राध्यक्ष स्तर पर इस समूह में शामिल होने के लिए एक घंटे तक मनाया। पीएम मोदी हिचकिचा रहे थे। बाइडन के मनाने पर पीएम मोदी ने कहा कि ठीक है, लेकिन आप इस बारे में बार-बार समझाना बंद करें। बतौर मेजबान भारत को बीते साल ही क्वाड समिट की मेजबानी करनी थी। इस साल भी बैठक पर अभी संशय है।इसे भी पढ़ें: NATO को सजा, यूरोप को तोड़ देंगे ट्रंप? अमेरिका का प्लान लीकअमेरिका ने चीन के खिलाफ भारत को गुप्त समर्थन दियाइस खुलासे से एक और अहम बात सामने आई है: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान जब भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव बढ़ गया था—अमेरिका ने भारत को बेहद संवेदनशील खुफिया जानकारी मुहैया कराई थी। अमेरिका द्वारा दी गई यह रणनीतिक मदद, जिसका मकसद भारत को चीन की गतिविधियों पर करीब से नज़र रखने में सक्षम बनाना था, दोनों देशों के बीच बढ़ते भरोसे का प्रतीक मानी जाती है। भारत की इसी सक्रिय भागीदारी की बदौलत आज 'क्वाड' एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ी ताकत के तौर पर उभरा है।इसे भी पढ़ें: White House के दावे से Iran का इनकार, कहा- US से सीधी बैठक नहीं, Pakistan करेगा मध्यस्थता।आपसी सम्मान और बदलती राजनीति की आवश्यकताकैंपबेल ने भारत-अमेरिका संबंधों की मौजूदा स्थिति को लेकर कुछ चिंताजनक विचार भी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि दो प्रमुख लोकतंत्रों के बीच संबंध "आपसी सम्मान" के सिद्धांत पर आधारित होने चाहिए। उन्होंने अफ़सोस जताते हुए कहा कि कभी-कभी हमें इस बुनियादी सिद्धांत की याद दिलाने की ज़रूरत पड़ती है। मौजूदा माहौल में—जब ऐसा लग रहा है कि ट्रंप 'क्वाड' (Quad) से कुछ दूरी बना रहे हैं। इस समूह के भीतर भारत का महत्व और भी ज़्यादा ज़ोरदार ढंग से उभरकर सामने आ रहा है। कैंपबेल की टिप्पणियों से यह साफ़ हो गया कि भारत के बिना, यह समूह महज़ नाम का ही समूह बनकर रह जाता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान युद्ध 2.0...खौफनाक प्लान, US का बचना मुश्किल
    Next Article
    हिमंता बोले- असम में सेंचुरी, बंगाल में डबल सेंचुरी बनाएंगे:TMC का दावा- पहले फेज में 135 सीटें मिलेगी; EC ने 5 अफरों को संस्पेंड किया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment