Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा हाईवे पर ‘जाट’ लिखी कार से दबंगई:ओवरटेक पर युवकों की पिटाई, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    2

    0

    मथुरा हाईवे पर एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है। छटीकरा फ्लाईओवर के पास नंबर प्लेट पर ‘जाट’ लिखा कार में सवार युवकों ने खुलेआम मारपीट की। यह घटना ओवरटेक को लेकर हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। जानकारी के अनुसार, थाना हाईवे क्षेत्र की महाराजा कॉलोनी निवासी देवांश चौधरी अपने साथी के साथ कार में जा रहा था। आरोप है कि सामने से आ रही कार में सवार तनिष्क गर्ग (राधा वैली निवासी) और उसके साथी ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर लिया, जिससे आरोपी भड़क गए। रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट इसके बाद आरोपियों ने अपनी कार आगे लगाकर पीड़ितों की गाड़ी रोक दी। कार से उतरकर देवांश चौधरी और उसके साथी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ितों ने विरोध किया तो लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस हमले में तनिष्क गर्ग और उसका साथी घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इकट्ठा हो गए। जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी स्थानीय लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी गले की चेन और पर्स भी गायब हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हाईवे पर इस तरह खुलेआम मारपीट और दबंगई की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा एक्सप्रेसवे का 29 अप्रैल को लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी:मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबा एक्सप्रेसवे, 12 जिलों को जोड़ेगा
    Next Article
    हत्या में अब अतीक के शूटर की बहन भी मुल्जिम:प्रयागराज में अशरफ के गनर की हत्या में वादी के बयान पर बढ़ाया गया नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment