Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा हादसे के 20 दिन बाद भी नहीं चलीं नावें:नाविकों ने किया प्रदर्शन, रजिस्ट्रेशन शुल्क कम करने की मांग; आंदोलन की चेतावनी दी

    4 hours ago

    2

    0

    मथुरा के वृंदावन में 10 अप्रैल को हुए हादसे के 20 दिन बाद भी नावों का संचालन ठप है। यमुना में दिन भर चलने वाली नाव अब किनारे पर खड़े होकर प्रशासन के आदेशों का इंतजार कर रही हैं। नावों का संचालन ठप होने से नाराज नाविकों ने शुक्रवार को वृंदावन के केशीघाट पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। रजिस्ट्रेशन शुल्क कम करने की मांग करते हुए चेतावनी दी। कहा कि अगर 2 दिन में मांग नहीं मानी तो वह आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में 200 से अधिक नाविक शामिल हुए। उन्होंने पहले बैठक की। इसके बाद नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। नाविकों का आरोप है कि नगर निगम अधिकारी रजिस्ट्रेशन के नाम पर मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है। नाविकों का कहना है कि वे कई बार अधिकारियों से अपनी समस्याएं रख चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। 1000 रजिस्ट्रेशन शुल्क देने को हैं तैयार केशीघाट पर प्रदर्शन कर रहे नाविकों ने बताया- नगर निगम रजिस्ट्रेशन के नाम पर 5 हजार और 10 हजार रुपए की मांग कर रहा है। जबकि बनारस जैसी जगह पर 600 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जा रहा है। इसके बाबजूद भी वह लोग एक हजार रुपए रजिस्ट्रेशन देने के लिए तैयार हैं। लेकिन नगर निगम के अधिकारी तानाशाह रवैया अपनाए हुए हैं। नाविकों ने बताया कि 2019 तक उनसे 10 से 25 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाता था। जबकि 2019 के बाद नगर निगम ने कोई लाइसेंस जारी नहीं किए। सभी जिम्मेदारी हमारी तो रजिस्ट्रेशन शुल्क किस बात का प्रदर्शन कर रहे नाविक राघव ने बताया कि वह यमुना पार रहते हैं। नाव चलाकर परिवार का पालन करते हैं। लेकिन हादसे के बाद से जब से संचालन बंद हुआ है बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे,घर चलाना मुश्किल हो रहा है। राघव ने बताया कि जारी की गई गाइड लाइन में 17 पॉइंट दिए है। जिसमें सभी प्वाइंट पर नाविकों को घेरा गया है। जब सभी जिम्मेदारी हमारी है तो फिर रजिस्ट्रेशन शुल्क किस बात का लिया जा रहा है। नहीं मानी मांग तो देंगे धरना शुक्रवार को सांकेतिक रूप में प्रदर्शन करने पहुंचे नाविक बलवीर ने बताया कि वह अपनी मांग को लेकर नगर आयुक्त,जिलाधिकारी सभी से मिल चुके हैं। नगर आयुक्त ने तो कायदे से बात भी नहीं सुनी,DM ने आश्वासन दिया था कि वह जल्द समस्या का समाधान कराएंगे,लेकिन अभी तक नतीजा नहीं निकला। बलवीर निषाद ने बताया कि अगर मांग नहीं मानी गई तो दो दिन बाद से वृंदावन ही नहीं मथुरा,गोकुल और पूरे उत्तर प्रदेश के केवट धरना शुरू कर देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में जनगणना 2026-27 की तैयारी तेज:संत एंथोनी इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
    Next Article
    सपा सचिव कुलदीप भुललर का भाजपा पर हमला:बोले- सिख समाज 10 साल से ठगा महसूस कर रहा, सत्ता परिवर्तन कर सपा की सरकार बनाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment