Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा जीआरपी ने गुमशुदा महिला को बरामद किया:छतरपुर की रहने वाली है, परिजनों को बुलाकर सौंपा

    16 hours ago

    1

    0

    मथुरा जीआरपी पुलिस ने एक गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। यह सफलता थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में हासिल की गई। जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय पूजा, जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की निवासी है, की गुमशुदगी संबंधी प्रविष्टि जीआरपी मथुरा जंक्शन थाने में दर्ज की गई थी। उपनिरीक्षक अंकुज धामा इस मामले की जांच कर रहे थे। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। गहन प्रयासों के बाद महिला को सुरक्षित ढूंढ लिया गया। बरामदगी के बाद, महिला के भाई रतन अहिरवार, पुत्र पुन्ना अहिरवार, निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश से प्रार्थना पत्र प्राप्त किया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गुमशुदगी का निस्तारण किया गया। पुलिस के मुताबिक, महिला पूरी तरह सुरक्षित पाई गई। उसकी स्वेच्छा के आधार पर उसे उसकी सास हीराबाई देवी के सुपुर्द कर दिया गया। जीआरपी पुलिस की इस कार्रवाई के लिए परिजनों ने आभार व्यक्त किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी परिवार को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर CMO भ्रष्टाचार मामले में दोषी:विधान परिषद में उठा मुद्दा, एमएलसी ने कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    आगरा में शादी से पहले दूल्हे को कार ने रौंदा,मौत:17 को धौलपुर जानी थी बारात, बाइक सहित 500 मीटर घसीटते गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment