Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बार चुनाव आज: 7198 मतदाता तय करेंगे किस्मत:21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 96 प्रत्याशी मैदान में, COP कार्ड लाना जरूरी

    1 hour ago

    1

    0

    बार एसोसिएशन के चुनाव में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए दावेदारी कर रहे 96 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 7198 मतदाता आज करेंगे। सबसे ज्यादा द्वंद मंत्री और महामंत्री पद होगा। मंत्री पद पर सर्वाधिक 11, जबकि महामंत्री पद पर 9 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं, जबकि अध्यक्ष पद पर 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। सोमवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने एल्डर्स कमेटी चेयरमैन के साथ मतदान स्थल का जायाजा लिया। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर ने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि मतदान स्थल पर मोबाइल और शस्त्र पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस द्वारा वांछित लोग मतदान स्थल पर न जाएं। साथ ही मतदाताओं को सर्टीफिकेट ऑफ प्रैक्टिस कार्ड (COP) कार्ड, क्यूआर कोड पर्ची ले जाना अनिवार्य है, बिना सीओपी कार्ड के मतदान नहीं करने दिया जाएगा। आज सुबह 8 बजे से शुरू होगा मतदान बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 17 फरवरी यानी आज को डीएवी डिग्री कॉलेज में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 7, महामंत्री पर 9, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर 8, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर 5, मंत्री पर 11, कोषाध्यक्ष पर 6, संयुक्त मंत्री प्रशासन पर 5, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पर 6, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पर 5, वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर 11 व कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर 21 दावेदार सामने हैं। एल्डर्स कमेटी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि बार कोड की मतदाता पर्ची बार एसोसिएशन के काउंटर से या ऑनलाइन भी बार एसोसिएशन डॉट कॉम से निकाली जा सकती है। मतदान के दिन भी पर्चियां मिलेंगी, जिनके पास मोबाइल रखने की सुविधा न हो वह मतदान के दिन बार एसोसिएशन कार्यालय में मोबाइल जमा कर सकेंगे। मतदान स्थल डीएवी डिग्री कॉलेज से पांच सौ मीटर की दूरी यानी गोरा कब्रिस्तान तिराहे तक रेड जोन घोषित किया गया है। रेड जोन में कोई प्रत्याशी होर्डिंग नहीं लगाएगा। यहां न ही कोई बूथ बनाएगा और न ही कोई टेंट लगेगा। मतपत्र देने के लिए भूतपूर्व सैनिकों और क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए टेक्नीशियन लगाए जाएंगे। कोऑपरेटिव बैंक के पास प्रत्याशियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। कोई भी प्रत्याशी या समर्थक बैरीकेडिंग के अंदर वोट नहीं मांगेगा। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर ने मतदान स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग, बैरीकेडिंग व पार्किंग व्यवस्था देखने के बाद मातहतों को दिशा–निर्देश दिए गए। इस दौरान डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार, एसीपी कोतवाली आशुतोष सिंह मौजूद रहे। इन पदों पर यह हैं दावेदार अध्यक्ष– रवींद्र शर्मा, दिनेश कुमार शुक्ला, सर्वेश कुशवाहा, रमेश चंद्र वर्मा, संदीप कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार अवस्थी, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष– सुशील कुमार वर्मा, अनिल कुमार शुक्ला, सोनल पाठक, धीरेंद्र कुमार शुक्ला, आनंद सेठी, सुधा शर्मा, योगराज केसकर, सत्येंद्र कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष– विनोद कुमार शुक्ला, प्रभात कुमार सोनकर, रोहित कुमार सोनकर, मो. तौहीद, यशू शुक्ला महामंत्री– रामजी दुबे, हेमेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार मिश्रा, सुशील कुमार सिंह, संगीता द्विवेदी, सत्येंद्र सिंह गौतम, चंद्रशेखर तिवारी, रूद्र प्रताप सिंह, संजीव कुमार यादव मंत्री– अजय प्रताप सिंह, विनय तिवारी, राम मिलन पाल, महेश अवस्थी, अजय कुमार गुप्ता, कृष्ण कांत तिवारी, पंचानन प्रसाद यादव, निधि गुप्ता, धनंजय दीक्षित, आशीष अवस्थी, राहुल कनौजिया कोषाध्यक्ष– विनोद कुमार गुप्ता, श्याम कुमार दीक्षित, वेद प्रकाश पांडेय, भगवतदास, शैलेंद्र कुमार चौरसिया, अतुल कुमार कुशवाहा संयुक्त मंत्री प्रशासन– नरेंद्र कुमार प्रजापति, विवेक सिंह, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, हिमांशु दीक्षित, आयुष्मान दीक्षित संयुक्त मंत्री प्रकाशन– शिवकुमार तिवारी, आत्मप्रकाश, अमित कुमार निषाद, सिद्धार्थ वर्मा, अभय त्रिपाठी, काव्यकांत मिश्रा संयुक्त मंत्री पुस्तकालय– गायत्री मिश्रा, शकील अली, अनिल बाबू चौधरी, सूर्यकांत मणि त्रिपाठी, साहिल पांडेय
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका के रोड आइलैंड में गोलीबारी में 3 की मौत:3 अन्य लोग घायल, पारिवारिक झगड़ा शूटिंग की वजह
    Next Article
    एक्ट्रेस तुनिषा ने सेट पर लगाई फांसी:एक्स शीजान से 15 मिनट की थी बात, मां का आरोप- थप्पड़ मारा, मिस्ट्री बॉय का नाम आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment