Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा जंक्शन पर ट्रेन से कटा अज्ञात व्यक्ति:प्लेटफॉर्म 3 पर हुआ हादसा, पहचान नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा रेलवे जंक्शन पर बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर दिल्ली की ओर जाने वाली लाइन पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन गुजरते समय अचानक वह व्यक्ति ट्रैक पर आ गया और उसकी चपेट में आ गया। हादसे में व्यक्ति का शरीर दो हिस्सों में कट गया। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली, लेकिन मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और आवश्यक कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान के लिए जीआरपी ने उसका फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया है, ताकि परिजन या परिचित उसे पहचान सकें। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। इस हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने और ट्रैक पार न करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    GST में फर्जीवाड़ा करने वाला फर्जी फर्म का मालिक गिरफ्तार:झांसी में फर्जी बिजनेस दिखाकर 4.5 करोड़ ठगे, जांच में पकड़ा गया
    Next Article
    शौच के लिए गई शादीशुदा युवती का शव मिला:अयोध्या में प्रेमी पर हत्या का शक, पहले भी भगाकर ले गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment