Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    GST में फर्जीवाड़ा करने वाला फर्जी फर्म का मालिक गिरफ्तार:झांसी में फर्जी बिजनेस दिखाकर 4.5 करोड़ ठगे, जांच में पकड़ा गया

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में बुधवार को पुलिस ने जीएसटी में फर्जीवाड़ा करने वाले फर्जी फर्म के मालिक को गिरफ्तार किया है। उसने पहले बोगस फर्म बनाई और फिर बिना कोई कारोबार किए 24 करोड़ रुपए का काल्पनिक लेनदेन दिखा दिया। इसके बाद 4.5 करोड़ रुपए जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हड़प लिया। जब जांच हुई तो मामला पकड़ा गया। जीएसटी अफसरों ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी मालिक को अरेस्ट कर लिया है। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं। 4 महीने पहले दर्ज हुई थी एफआईआर सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि 18 दिसंबर 2025 को स्टेट जीएसटी के वरिष्ठ सहायक देवेंद पटेल ने कोतवाली में काजल इंटर प्राइजेज नाम की फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जीएसटी विभाग ने बताया कि इस नाम की अस्तित्वहीन फर्म के सहारे बिना कोई वास्तविक व्यापार किए बोगस रिटर्न दाखिल करके सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला पिछले करीब 5 साल से फर्म के नाम पर खेल चल रहा था। फर्म में कई लोगों के नाम भी सामने आए। फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद आरोपी के खिलाफ कई धाराएं भी बढ़ाई गईं। बुधवार को पुलिस ने दिल्ली के समयपुर बदली निवासी नीरज रंजन गुप्ता को गिरफ्तार किया है। नीरज रंजन ने पूछताछ के दौरान बताया कि दिल्ली के मॉडल टाउन निवासी रितेश जैन एवं उसके पिता अशोक जैन ने कूट रचित दस्तावेजों के सहारे जीएस इंटर नेशनल नाम से फर्जी फर्म बना रखी थी। इसकी मदद से लगभग 24 करोड़ रुपए का काल्पनिक लेनदेन दिखाकर फर्जी इनवॉइस बिल तैयार किया गया। इसके बाद अब तक 4.5 करोड़ रुपए का आईटीसी क्लेम करके निकाला गया है। वाट्सएप की चैट ने उजागर किया मामला पुलिस ने आरोपी नीरज रंजन के लैपटाप एवं मोबाइल फोन को कब्जे में लिया है। जब दोनों की जांच की गई तो कई चौंकाने वाले खुलासा हुए। मोबाइल फोन खंगालने पर रितेश एवं अशोक जैन से व्हाट्स एप पर बातचीत से पूरी साजिश उजागर हो गई। इनके बीच लंबी व्हाट्सएप चैट पुलिस ने बरामद की। इसमें तीनों के बीच करोड़ों रुपए के आईटीसी हड़पने को लेकर बातचीत होती पाई गई इसके जरिए आईटीसी क्लेम हड़पने के खेल का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस अफसरों का कहना है कि इस खेल में अभी कई अन्य लोग भी जुड़े हैं। पुलिस उनको तलाशने में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में युवक समेत पिता-भाई के सिर मुंडवाए:जूतों से पिटाई, नाबालिग लड़कियों को ले जाने के आरोप पर दी तुगलगी सजा
    Next Article
    मथुरा जंक्शन पर ट्रेन से कटा अज्ञात व्यक्ति:प्लेटफॉर्म 3 पर हुआ हादसा, पहचान नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment