Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा की ई-रिक्शा ड्राइवर का जासूसी कनेक्शन:2012 में शादी-पति से चल रहा विवाद, पड़ोसियों ने कहा-हंसमुख और मिलनसार है मीरा

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद की कौशांबी पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी नेटवर्क चलाने के आरोप में मथुरा की रहने वाली मीरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दावा है कि ये लोग देश के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी लगाकर जानकारी जुटा रहे थे। मीरा ठाकुर इतनी शातिर है कि ई-रिक्शा चलाती थी, ताकि किसी को उस पर शक न हो। दैनिक भास्कर टीम मथुरा जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर औरंगाबाद की महादेव नगर कॉलोनी पहुंची, जहां उसका घर है। उसके भाई से मिली, परिवार के बारे में जाना…आस-पड़ोस के लोगों से बातचीत की। पढ़िए ये रिपोर्ट… 8 भाई-बहन में सबसे छोटी है मीरा मीरा जहां रहती है उससे करीब 500 मीटर पहले उसके भाई नरोत्तम का घर है। हमारी सबसे पहले मुलाकात नरोत्तम से हुई। नरोत्तम ने बताया कि हम 5 बहन 3 भाई हैं, मीरा सबसे छोटी है। नरोत्तम ने बताया कि मुझे पता चला कि 13 मार्च की रात अचानक से कुछ लोग आए और मीरा को ले गए। मुझे नहीं पता वह पुलिसवाले थे या बदमाश। 14 मार्च को उसके पति मुकेश ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई। मां ने 15 मार्च को ऑनलाइन शिकायत दी। अब पता चल रहा कि उसे गाजियाबाद पुलिस ले गई थी। एक साल से चला रही थी E रिक्शा नरोत्तम ने बताया मीरा पहले मोटर बाइंडिंग का काम करती थी, फिर E रिक्शा चलाने लगी। बहन का पति से विवाद होता था। इस वजह से पिछले 3, 4 साल से मेरा कोई मतलब नहीं रहा, मेरी कोई बातचीत नहीं है। हमको नहीं पता जो आरोप लगे हैं वह कितने सही हैं या नहीं, हम तो उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को जब फोन आया तब उसके बारे में पता चला। नरोत्तम के घर में एक कमरे में कंबल ओढ़कर मीरा की मां प्रकाशी बैठी थीं। प्रकाशी ने बताया ‘रात को पुलिस ने धक्का मारा, हम जाग गए। सभी सादे कपड़ों में थे, हमसे पूछा मीरा का घर बताओ हमने बता दिया।’ 14 साल पहले हुई थी शादी मीरा के भाई नरोत्तम ने बताया आगरा के खेरिया इलाके में रहने वाले मुकेश से 2012 में उसकी शादी हुई थी। हलवाई का काम करने वाले मुकेश के साथ वह आगरा में 3 साल रही और फिर मथुरा आ गई। यहां अलग-अलग जगह किराए पर रही। मीरा के दो बेटी हैं। बड़ी बेटी 11 साल की है जो 5वीं की छात्रा है। छोटी बेटी 6 साल की है, नर्सरी में पढ़ती है। 550 वर्गफीट का मकान, लटक रहा ताला मीरा के भाई नरोत्तम ने बताया उसने 500 मीटर दूर महादेव नगर में घर बनाया हुआ है। मीरा के घर की जानकारी मिलने के बाद हम महादेव नगर पहुंचे। यहां करीब 550 वर्गफीट में मीरा का घर बना है। यहां दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। आसपास जानकारी की तो पता चला करीब एक साल से मीरा अपनी दोनों बेटियों के साथ रह रही थी, पति मुकेश से अनबन हो गई तो वह चला गया। मीरा के मकान में पहले यहां टीन-शेड थी, बाद में धीरे-धीरे कर एक मंजिल मकान बना लिया। पड़ोसी बोले-मिलनसार है मीरा, मोबाइल अच्छा रखती है मीरा के घर के पड़ोस रहने वाले विजेंद्र पंडित ने बताया कि वह एक साल से रह रही थी। E रिक्शा चलाकर बच्चों का पेट पाल रही थी। गरीब थी, लेकिन मोबाइल उसके पास अच्छा था। वहीं, लक्ष्मी नाम की महिला ने बताया कि मीरा का व्यवहार बहुत अच्छा था। सुबह 10 बजे अपना रिक्शा लेकर जाती और रात को 8 बजे तक आ जाती थी। पति-पत्नी में थोड़ा बहुत झगड़ा सभी जगह होता है। हमें नहीं पता कि पुलिस उनको क्यों ले गई। पड़ोस रहने वाली लता ने बताया कि मीरा का व्यवहार अच्छा था, हंसमुख और मिलनसार थी। लता का कहना है मीरा कई साल से यहां रह रही थी, पति अलग रहते हैं। आर्मी एरिया के रूट पर E रिक्शा चला रही थी मीरा पता चला है कि मीरा ने नगर निगम में E रिक्शा का रजिस्ट्रेशन कराया था। उसे रूट नंबर 9 मिला था। यह रूट नेशनल हाईवे से कैंट चौराहा, कैंट स्टेशन तक था। इस रूट पर आर्मी एरिया के अलावा कैंट स्टेशन, जिले के आला अधिकारियों के ऑफिस और आवास हैं। आर्मी एरिया के रूट पर E रिक्शा चला रही थी मीरा पता चला है कि मीरा ने नगर निगम में E रिक्शा का रजिस्ट्रेशन कराया था। उसे रूट नंबर 9 मिला था। यह रूट नेशनल हाईवे से कैंट चौराहा, कैंट स्टेशन तक था। इस रूट पर आर्मी एरिया के अलावा कैंट स्टेशन, जिले के आला अधिकारियों के ऑफिस और आवास हैं। इसके साथ ही वेटनरी यूनिवर्सिटी भी है। यह इलाका सुरक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मीरा प्रजापति दिखावे के लिए ई-रिक्शा चलाती थी, ताकि किसी को उस पर शक न हो। एक साल पहले गई थी जेल मीरा को 2025 में अवैध हथियारों की तस्करी मामले में दिल्ली की स्पेशल टीम ने पकड़ा था। इस मामले में वह जेल भी गई थी। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई। जमानत पर बाहर आने के बाद मीरा मथुरा में रिक्शा चलाने लगी। ----------------- ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले 4 और अरेस्ट:पुलिस कमिश्नर ने SIT गठित की, अब तक 22 लोग पकड़े जा चुके हैं गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले 4 लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें एक नाबालिग है। यह सभी एसआईटी ने अरेस्ट किए हैं। इस गैंग का सरगना पूर्व में अरेस्ट किया गया सुहेल निवासी मेरठ है। यह सभी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते थे। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि यह रेलवे स्टेशन, सुरक्षा बलों के फोटो वीडियो व्हाट्सएस ग्रुपों में पाकिस्तान भेजते थे। अभी तक अलग अलग स्थानों से 22 लोग देश विरोधी गतिविधियों में पकड़े जा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 2 दिन बाद फिर से बारिश का अलर्ट:पिछले 7 दिन में 10 अधिक जिलों का तापमान 10°C गिरा, लखीमपुरखीरी सबसे गर्म
    Next Article
    11वीं के छात्र पर चाकू से हमला, हालत गंभीर:बस्ती में जिला अस्पताल से लौटते समय मारने की कोशिश, मेडिकल कॉलेज रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment