Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा के केदार धाम में फाग महोत्सव संपन्न:भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, श्री श्याम सांवरिया सेवादार ट्रस्ट ने किया आयोजन

    9 hours ago

    1

    0

    मथुरा के केदार धाम में श्री श्याम सांवरिया सेवादार परिवार ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्री खाटू श्याम फाग महोत्सव का समापन बुधवार देर रात भक्ति और उल्लास के माहौल में हुआ। समापन अवसर पर आयोजित भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे परिसर को सुसज्जित श्याम दरबार और रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। देर रात तक चले कीर्तन में श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते नजर आए। वातावरण जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजता रहा। महोत्सव के अंतर्गत 17 फरवरी को बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली गई थी। इसमें श्याम प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु हाथों में निशान लिए हुए भक्ति गीत गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। 18 फरवरी को अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई तथा बाबा का अलौकिक श्रृंगार कर छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयंती प्रसाद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल (नौझील) और रामलीला सभा के अध्यक्ष मूलचंद गर्ग का स्वागत किया गया। महिलाओं ने श्याम संकीर्तन और मेहंदी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। कीर्तन संयोजक नीरज मंगला ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दरबार को भक्तिमय और आकर्षक रूप से सजाया गया। संयोजक महेश अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और कलाकारों का आभार व्यक्त किया। मंदसौर (मध्य प्रदेश) की भजन गायिका अनुष्का और अधिष्टा सहित अन्य कलाकारों ने अपने सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन मध्य रात्रि करीब दो बजे तक शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज:कानपुर देहात में तापमान गिरा, किसानों को मिला फायदा
    Next Article
    ‘जीजा जी’ सॉन्ग पर भिड़े हरियाणवी कलाकार:मीता बोले- बिग बॉस ऑफर के लिए कन्ट्रोवर्सी; सोनिका बोलीं- मेरे पास सॉन्ग के राइट्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment