Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन को उमड़ी भीड़:रामनवमी पर भगवान का हुआ अभिषेक, जय श्रीराम के जयकारे लगाए

    3 hours ago

    2

    0

    भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर भर में 'जय श्रीराम' के जयकारे गूंज रहे हैं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया है। विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के स्वरूप में सजाकर विशेष पूजा-अर्चना और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सबसे पहले ये तस्वीरें देखिए शहर के प्रसिद्ध श्री द्वारकाधीश मंदिर में रामनवमी के अवसर पर भगवान द्वारकाधीश का रामावतार में पंचामृत अभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मंदिर प्रशासन के अनुसार, पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के इस प्रमुख मंदिर में वर्ष में केवल दो बार ही परंपरानुसार पंचामृत अभिषेक होता है। यह अभिषेक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और रामनवमी के दिन किया जाता है। इसके अतिरिक्त, ग्रहण या अन्य विशेष धार्मिक आयोजनों पर ही यह अनुष्ठान संपन्न होता है, जिससे रामनवमी के अभिषेक का विशेष महत्व है। अभिषेक के दौरान भगवान को दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से स्नान कराया गया। उन्हें भगवान श्रीराम के स्वरूप में अलंकृत किया गया। मंदिर में भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने इस आयोजन के दर्शन किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बार काउंसिल चुनाव: आगरा की मतगणना संपन्न:राम नवमी के अवकाश के बाद 28 मार्च से अलीगढ़ की गिनती शुरू होगी
    Next Article
    शोभायात्रा से पहले डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च:सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment