Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में 2 डकैत एनकाउंटर में मारे गए:जिस कारोबारी को बंधक बनाकर डाका डाला था, वह बोला- बढ़िया काम हुआ

    5 hours ago

    2

    0

    मथुरा में कारोबारी को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले दो डकैतों को गुरुवार सुबह पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। बाबरिया गिरोह के दोनों डकैतों पर 50-50 हजार का इनाम था। मारे गए डकैत में धर्मवीर उर्फ लंबू (35) और राजेंद्र उर्फ पप्पू (55) हैं। दोनों मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले थे। दोनों ने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर कारोबारी अजय अग्रवाल के घर पर डाका डाला था। मथुरा से 50 किमी दूर टैंटीगांव में 23 अप्रैल की रात अजय अग्रवाल के घर परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। वारदात के बाद SSP श्लोक कुमार ने डकैतों की तलाश के लिए 17 टीमें बनाई थीं। पुलिस को डकैतों के यमुना एक्सप्रेस-वे के पास होने का इनपुट मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर ली। गुरुवार सुबह 7 बजे दो संदिग्ध बाइक से आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार यूटर्न लेकर भागने लगे। इस दौरान बेकाबू होकर उनकी बाइक गिर गई। पकड़े जाने के डर से उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एनकाउंटर में स्वाट टीम प्रभारी अजय वर्मा और हेड कांस्टेबल दुर्ग विजय भी घायल हुए। दोनों को गोली लगी है। डकैत धर्मवीर पर मथुरा के अलावा हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में डकैती, हत्या की कोशिश, छिनैती, चोरी समेत 16 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, डकैत पप्पू पर मेरठ, फिरोजाबाद, मथुरा के अलावा हरियाणा और दिल्ली में डकैती समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। धर्मवीर भरतपुर के थाना गहनौली मोड़ के बोकाली गांव का रहने वाला था। जबकि राजेंद्र अलवर के अम्बेडकर नगर के बहरोड़ का रहने वाला था। दोनों बदमाश के एनकाउंटर की जानकारी होने के बाद कारोबारी बोला- मजा आ गया पुलिस ने बढ़िया काम किया है। एनकाउंटर की तस्वीरें- 23 अप्रैल को कारोबारी के घर डाका डाला था मथुरा के टैंटीगांव में 23 अप्रैल की रात 12.30 बजे 5 नकाबपोश बदमाश पहुंचे। किराना व्यवसायी अजय अग्रवाल के घर छत के रास्ते घुसे। घर में मौजूद सभी लोगों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने अजय अग्रवाल, उनके पिता प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पत्नी अनीता अग्रवाल और 6 साल की मासूम बच्ची उमा को रस्सियों से बांध दिया। गन प्वाइंट पर लेकर व्यापारी से लॉकर की चाबी ली। इसके बाद करीब ढाई घंटे तक घर में खुलकर लूटपाट की। बदमाशों ने रात तीन बजे तक घर को खंगाला। करीब 20 लाख रुपए का माल समेटकर फरार हो गए। लूट में तीन लाख रुपए से ज्यादा कैश और सोने-चांदी के जेवरात बताए गए। जाते-जाते बदमाश साक्ष्य मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की DVR भी उखाड़ ले गए थे। एसपी देहात ने पुलिस की 17 टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई थीं। पुलिस ने आसपास के 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 500 से ज्यादा संदिग्ध और अन्य लोगों से पूछताछ की। 10 जिलों में दबिश देने के बाद भी पुलिस बदमाशों तक पहुंच सकी। कारोबारी बोला- पुलिस ने बदमाशों को मारकर बढ़िया काम किया वहीं अजय अग्रवाल ने बताया- 23 अप्रैल को मेरे घर में डकैती हुई थी। आज सूचना मिली है कि उनमें से दो बदमाश मार दिए गए हैं। इस खबर को सुनने के बाद से मैं और मेरा परिवार खुश है । पुलिस ने बढ़िया काम किया है। परचून की दुकान से अजय अग्रवाल के परिवार का चलता है खर्च गांव वालों के अनुसार- अजय अग्रवाल का 2 हजार स्कावयर फिट का मकान है, उसी के अंदर छोटी सी दुकान है। जिसमें किराने का सामान बेचा जाता है। किराने की दुकान से ही परिवार का खर्च चलता है। उनके गांव में करीब 15 हजार की आबादी है। नाम बदल-बदलकर वारदात को अंजाम देते थे एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया- सुरीर थाना क्षेत्र में डकैती के मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज करके बदमाशों की तलाश कर रही थी। इसके बाद से बदमाशों ने नोएडा, खैर, दिल्ली, पलवल और रेवाड़ी में भी वारदातों को अंजाम दिया। इस बीच पुलिस को कल रात उनके मूवमेंट का पता चला। डकैत राजेंद्र पर 11 और धर्मवीर पर चोरी, लूट, डकैती समेत 16 मामले दर्ज थे। ये नाम बदलकर अपराध को अंजाम देते थे। कई बार जेल भी जा चुके थे। इनके पास से डकैती में जो सामान ले गए थे, उनमें से कुछ रकम और जेवर बरामद हुए हैं।छानबीन में पता चला है कि दोनों बदमाशों पहले घरों के पास कई दिनों तक रेकी करते थे। उसके बाद मौका पाकर डकैती को अंजाम देते थे। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ लीजिए- लखनऊ समेत 8 जिलों में आंधी-बारिश; 44 में अलर्ट:पश्चिम यूपी में बादल छाए; मौसम विभाग की चेतावनी- अगले 3 घंटे में तूफान आएगा यूपी में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को लखनऊ, बाराबंकी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, गाजियाबाद, संभल, फर्रुखाबाद और हाथरस में बारिश हुई। बरेली समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। लखनऊ और आसपास के इलाकों में तड़के आंधी चली। फिर बरसात शुरू हो गई। अभी भी आसमान में बादल छाए हैं। रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    कहां जाते हैं वह लोग जो 'कहीं' के नहीं रहते? नौकरी गई तो...
    Next Article
    टर्बुलेंस में फंसी इंडिगो फ्लाइट सांसद ने लखनऊ में उतारी:यूपी में जमकर ओले गिरे, 15 जिलों में आंधी-बारिश, बिजनौर में टावर गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment