Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में 3 नए सीओ को मिली सर्किल की कमान:SSP ने सौंपी जिम्मेदारी, प्रवीण तिवारी वृंदावन और संदीप CO ट्रैफिक बने

    17 hours ago

    1

    0

    मथुरा में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने नवागत पुलिस उपाधीक्षकों को अलग-अलग सर्किल की जिम्मेदारी सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यभार आवंटित कर दिया है। तीन नए सीओ की तैनाती के साथ कई अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। दूसरे जनपदों से तबादला होकर आए निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। तीन नए सीओ को मिली सर्किल की जिम्मेदारी जारी आदेश के मुताबिक, देवेश सिंह को सीओ रिफाइनरी बनाया गया है। उनके अधीन रिफाइनरी, फरह और हाईवे थाने रहेंगे। हिमांशु माथुर को सीओ गोवर्धन की जिम्मेदारी दी गई है। उनके कार्यक्षेत्र में गोवर्धन, बरसाना और मगोर्रा थाने शामिल हैं। वहीं चमन सिंह चावड़ा को सीओ छाता बनाया गया है। उनके अधीन छाता, कोसीकलां और शेरगढ़ थाने रहेंगे। प्रवीण तिवारी वृंदावन और संदीप यातायात के सीओ बने सीओ रिफाइनरी रहे प्रवीण कुमार तिवारी को सीओ वृंदावन नियुक्त किया गया है। उनके अधीन वृंदावन, पर्यटन थाना और साइबर थाना रहेगा। वहीं वृंदावन के सीओ संदीप कुमार सिंह को यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षकों को भी मिली नई तैनाती दूसरे जनपदों से आए निरीक्षकों को भी अलग-अलग शाखाओं और थानों में तैनात किया गया है। ओमहरि बाजपेयी को प्रभारी यूपी-112, अजब सिंह को अपराध शाखा और महेश सिंह को चुनाव सेल, मेला सेल एवं वीआईपी सेल का प्रभारी बनाया गया है। हेमेन्द्र कुमार सिंह को साइबर थाना और आदित्य शंकर तिवारी को थाना जैत में अपराध निरीक्षक नियुक्त किया गया है। अहमद हसन को डीसीआरबी की जिम्मेदारी निरीक्षक अहमद हसन को डीसीआरबी, आईटीएमएस और यक्ष एप का प्रभारी बनाया गया है। अजब सिंह को अपराध शाखा के साथ अतिरिक्त निरीक्षक थाना वृंदावन की जिम्मेदारी भी दी गई है। पुलिस विभाग में हुए इन बदलावों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती रोडवेज डिपो में लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन:डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने की उठाई मांग, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    इटावा में 30 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगेहाथ गिरफ्तार:जमीन की पैमाइश के लिए मांगे थे 50 हजार, विजिलेंस ने दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment