Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में 9वीं मंजिल से गिरी युवती, मौत:वृंदावन की श्री कृष्णम शरणम् सोसाइटी में रहती थी, नामचीन संत की अनुयायी थी

    7 hours ago

    1

    0

    मथुरा के वृन्दावन की एक हाई-राइज सोसायटी की नौवीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। सोसाएटी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लड़की को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि लड़की जिस बालकनी से नीचे गिरी है। वहां शीशा नहीं लगा है। वह डिस्बैलेंस होने से वह नीचे गिर गई। लड़की के घरवालों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है। उन्होंने कोई शिकायत नहीं की है। घटना वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र की है। फ्लैट नंबर 802 में मां-बहन के साथ रहती थी वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र की केशव धाम चौकी इलाके में श्री कृष्णन्म शरणाम सोसाइटी है। सोसायटी के नौवीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 802 में लड़की अपनी मां और बहन के साथ रहती थी। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे लड़की नौवीं मंजिल से नीचे आ गिरी। उसके घर वालों ने शोर मचाया। लोग मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने उसे रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ सदर पीतम पाल सिंह और वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। CO बोले- बैलेंस बिगड़ने के कारण लड़की गिरी सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि जिस बालकनी से युवती गिरी, वहां शीशा नहीं लगा लगा हुआ था। जिसकी वजह से वह डिसबैलेंस हुई और नीचे गिर गई। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। लड़की नामचीन संत की अनुयायी थी पुलिस ने बताया कि नौंवी मंजिल से गिरने वाली लड़की की पहचान हो गई है। वह एक नामचीन संत की अनुयायी बताई जा रही है। इस मामले को लेकर न तो सोसाइटी वालों ने और न ही उसके परिजनों ने कोई शिकायत की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत:अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दूसरा गंभीर घायल
    Next Article
    संभल एसपी ने बदले दो सीओ के सर्किल:दीपक तिवारी चंदौसी के नए सीओ, मनोज कुमार सिंह यातायात सीओ बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment