Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बारिश:सुबह से तेज हवा बह रही, आसमान में बादल, रुक रुककर बिजली चमक रही

    21 hours ago

    1

    0

    मथुरा में शनिवार सुबह 5 बजे जोरदार बारिश हुई। 2 घंटे तक तेज हवा चली और बिजली चमकती रही। आसमान में बादलों की गड़गड़ाहट भी सुनाई दी। बारिश से उमस भरी गर्मी में कमी आई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि लगातार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। सुबह हुई तेज बारिश का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया। मथुरा रेलवे स्टेशन पर सामान्य दिनों की तुलना में सन्नाटा नजर आया, जबकि खराब मौसम के कारण कुछ ट्रेनें भी देरी से चलीं। वहीं कई लोग घरों की छतों और बालकनियों से बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए। निचले इलाकों में भरा पानी शुक्रवार दोपहर हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह की तेज बारिश को इस मानसून की पहली प्रभावी बारिश माना जा रहा है। लगातार बरसात के चलते शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों के लिए राहत की बारिश भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के आगरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने बारिश को किसानों के लिए राहत भरी खबर बताया। उन्होंने कहा कि इस समय धान की रोपाई और खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य चल रहा है, जिसके लिए पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि अब तक बारिश नहीं होने के कारण किसानों को डीजल खर्च कर इंजन और बोरिंग के जरिए खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही थी, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही थी। अब अच्छी बारिश होने से सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च बचेगा और धान की रोपाई समेत खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आएगी। आगे भी बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में अभी भी बादल छाए हुए हैं और अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने के साथ-साथ किसानों को भी खेती के लिए अनुकूल मौसम मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुठभेड़ में टप्पेबाज गैंग का पर्दाफाश:फिरोजाबाद पुलिस ने दो बदमाशों को पैर में गोली मारी, चार गिरफ्तार
    Next Article
    ग्लास फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान श्रमिक की मौत:फिरोजाबाद में गर्मी से तबीयत बिगड़ने की आशंका, 9 लाख में समझौते की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment