Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्लास फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान श्रमिक की मौत:फिरोजाबाद में गर्मी से तबीयत बिगड़ने की आशंका, 9 लाख में समझौते की चर्चा

    23 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के मक्खनपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित केसी ग्लास इंडस्ट्रीज में शुक्रवार रात ड्यूटी के दौरान एक चूड़ी श्रमिक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सहकर्मियों ने अत्यधिक गर्मी को इसका कारण बताया है। घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और अन्य श्रमिकों ने कुछ समय के लिए काम बंद कर दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान शिवदयाल पुत्र राजाराम (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गांव बिजौली, थाना खैरगढ़ के निवासी थे। बताया गया कि शिवदयाल प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को नाइट ड्यूटी पर आए थे। रात में चूड़ी निर्माण कार्य के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे गिर पड़े। सहकर्मियों के अनुसार, अत्यधिक गर्मी के कारण उनकी हालत बिगड़ी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन फैक्ट्री पहुंच गए। श्रमिक की मौत की खबर फैलते ही अन्य कर्मचारियों में आक्रोश और शोक का माहौल बन गया, जिसके कारण कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित रहा। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वहीं, फैक्ट्री प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच देर रात बातचीत हुई। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा रही कि दोनों पक्षों के बीच लगभग 9 लाख रुपये में समझौता हुआ है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में बारिश:सुबह से तेज हवा बह रही, आसमान में बादल, रुक रुककर बिजली चमक रही
    Next Article
    मेरठ में व्यापारियों ने रोका कूड़ा गाड़ियों का रास्ता:बोले बिना तिरपाल ढके बाजार से निकालने पर फैलती है बदबू, प्रभावित हो रहा व्यापार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment