Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में हाईस्कूल की छात्रा ने की आत्महत्या:फंदे से लटका मिला शव, घटना के समय घर पर नहीं था कोई मौजूद

    7 hours ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन कोतवाली इलाके में बोर्ड परीक्षा के बीच एक दुखद घटना सामने आई। यहां हाई स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। बुधवार दोपहर हुई घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अंशिका की चल रही थी बोर्ड परीक्षा वृंदावन कोतवाली इलाके के गोपीनाथ बाग में सीतापुर के रहने वाले मुकेश अपनी पत्नी और दो बेटीयों के साथ किराए के मकान में रहते हैं। मुकेश मध्य प्रदेश में निजी कंपनी में काम करते हैं। मुकेश की 17 वर्षीय बेटी ने बुधवार की दोपहर को कमरे में पंखे के कुंडे में राधा नाम लिखे दुपट्टे से फंदा बनाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात के समय मां मथुरा गई हुई थीं जबकि छोटी बहन पेपर देने गई थी। मुकेश की 17 वर्षीय बड़ी बेटी अंशिका शहर के CBSE बोर्ड के विद्या भारती द्वारा संचालित एक स्कूल में 10 वीं की छात्रा थी। अंशिका के CBSE बोर्ड के एग्जाम चल रहे थे। बुधवार की दोपहर मां रश्मि सिंह अपने बहन के बेटे के साथ मथुरा दवा लेने गईं थीं। 13 वर्षीय छोटी बेटी स्कूल पेपर देने गई थी। छोटी बेटी जब लौटी तो उसने बड़ी बहन को फांसी के फंदे पर लटका देखा। जिसे देखकर उसकी चीख निकल गई। आधा घंटे पहले हुई थी मां से फोन पर बात अंशिका की मां रश्मि सिंह भाजपा महिला मोर्चा की 3 वर्ष पहले मीडिया प्रभारी रहीं थीं। रश्मि सिंह ने बताया कि उनकी दोपहर लगभग 2 बजे अंशिका से फोन पर खाने को लेकर बात हुई। अंशिका ने बताया वह आप सभी का खाना बना लेगी। इस दौरान ऐसा कुछ नहीं लगा कि वह तनाव में है। आधा घंटे बाद छोटी बेटी का फोन आया और उसने बताया कि दीदी ने फांसी लगा ली है। यह सुनते ही वह घबरा गईं और आकर देखा तो वह मृत मिली। जांच में जुटी पुलिस बोर्ड परीक्षाओं के बीच आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रंग जी चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड लेटर नहीं मिला है। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की है इसका कोई कारण सामने नहीं आया है। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU न्यू कैंपस में एक और छात्रा की तबीयत बिगड़ी:छात्राएं बोलीं- प्रोवोस्ट की लापरवाही से हो रहें बीमार, कुलपति ने कहा- एक्शन लेंगे
    Next Article
    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक सड़क पर उतरे:सिद्धार्थनगर के बीएससी ग्राउंड पर धरना, जंतर-मंतर तक आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment