Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में महर्षि कश्यप, निषादराज गुहा जयंती मनाई:सपा महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा में समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर रविवार को महर्षि कश्यप एवं महाराज निषादराज गुहा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के बाद ऋतु गोयल बाबूगढ़ पहुंचीं, जहां उन्होंने महाराज निषादराज गुहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत आयोजित दंगल कार्यक्रम में समिति द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को बढ़ावा देने की बात कही। इसके बाद वृंदावन के रत्नछत्री और केसी घाट पर भी निषादराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यहां ऋतु गोयल ने कश्यप-निषाद समाज को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुहा के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महर्षि कश्यप सप्तऋषियों में प्रमुख स्थान रखते हैं और उन्हें सृष्टि के प्रमुख ऋषियों में गिना जाता है। निषादराज गुहा के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण को गंगा नदी पार कराकर अतिथि सत्कार और मित्रता की मिसाल पेश की थी। भगवान राम ने उनके इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें कलयुग में भी सम्मानित होने का आशीर्वाद दिया था। कार्यक्रमों के अंत में औरंगाबाद क्षेत्र में भी माल्यार्पण किया गया और समाज के लोगों को एकजुट रहने का संदेश दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बालाजी मंदिर सदर से शुरू होकर निकली भव्य शोभायात्रा:जयकारों से गूंजा मेरठ , शहर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा
    Next Article
    आर्यनगर सीट पर अमिताभ बाजपेई या अपर्णा जैन:भाजपा से सुरेश अवस्थी या सलिल विश्नोई हैं पहली पसंद, कांग्रेस से किसे बनाएंगे उम्मीदवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment