Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में नगर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक:महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं की ली जानकारी

    6 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर आयुक्त जग प्रवेश ने न वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान पर्व के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया और सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा गया। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि के अवसर पर स्वच्छता, प्रकाश और पेयजल व्यवस्था में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी और जोनल सेनेटरी अधिकारियों को सभी शिव मंदिरों के आसपास तथा प्रमुख मार्गों पर विशेष साफ-सफाई और चूना छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रमुख शिव मंदिरों और वृंदावन स्थित मंदिरों में तीन शिफ्ट में सफाई व्यवस्था और कूड़ा वाहनों की तैनाती करने को कहा गया। जलकल विभाग को मंदिरों और प्रमुख मार्गों के आसपास पेयजल टैंकर उपलब्ध कराने, मोबाइल टॉयलेट स्थापित करने तथा सीवर लाइन में लीकेज या ओवरफ्लो की स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। वहीं, निर्माण विभाग को मंदिरों से जुड़े मार्गों को गड्ढामुक्त करने और आवश्यकतानुसार पैचवर्क कराने के आदेश दिए गए। बैठक में सभी मंदिर मार्गों और प्रमुख रास्तों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने तथा कांवड़ यात्रियों के लिए रात्रिकालीन स्ट्रीट लाइट चालू रखने के निर्देश भी दिए गए। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। इस बैठक में अपर नगर आयुक्त चंद्रप्रकाश पाठक, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान सहित नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में कांग्रेस की मनरेगा बचाओ पदयात्रा:जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय बोले- भाजपा गरीबों की योजनाएं खत्म कर रही
    Next Article
    कांकन मस्जिद निर्माण प्रकरण में डीएम का एक्शन:सरकारी जमीन पर अवैध मस्जिद निर्माण मामले में जांच के बाद कार्रवाई तय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment