Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में कांग्रेस की मनरेगा बचाओ पदयात्रा:जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय बोले- भाजपा गरीबों की योजनाएं खत्म कर रही

    8 hours ago

    1

    0

    शुक्रवार को कौशांबी जनपद में कांग्रेस ने 'मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान' के तहत एक बड़ी पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा मंझनपुर विधानसभा के टेवा से शुरू होकर बरेसा, कुंआडीह होते हुए जज़ौली तक पहुंची। सिराथू विधानसभा में भी सैनी मंडी से सैनी चौराहा तक पदयात्रा निकाली गई। इसका उद्देश्य लोगों को मनरेगा योजना का नाम बदलने और इसे खत्म करने की भाजपा सरकार की कथित कोशिशों के बारे में जागरूक करना था। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की विफलताओं से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गरीबों की हितकारी योजनाओं को समाप्त कर रही है। पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का ध्यान न तो महंगाई पर है और न ही बेरोजगारी पर, बल्कि वह कांग्रेस सरकार में लागू की गई योजनाओं को समाप्त करने या उनका नाम बदलने में माहिर है। मनरेगा योजना पदयात्रा कार्यक्रम के प्रभारी प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने मनरेगा के प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण अकुशल श्रमिकों को काम का कानूनी अधिकार देकर गारंटीकृत रोजगार प्रदान करना है, जिससे उन्हें रोजगार की सुरक्षा मिल सके। साथ ही, ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 100 दिनों की मजदूरी के माध्यम से आय का सुनिश्चित साधन उपलब्ध कराकर उनकी आजीविका में सुधार करना है। अंशुमन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को गरीबों से नफरत और अमीरों से लगाव है, जो उचित नहीं है। उन्होंने गरीबों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का संकल्प लिया। इसके बाद जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर आजादी दिलाई। लेकिन आज भाजपा को महात्मा गांधी के नाम से नफरत है, इसीलिए उनके नाम से चल रही योजनाओं को समाप्त कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेसजन महात्मा गांधी के सम्मान और गरीबों को उनका अधिकार दिलाकर रहेंगे। जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह पटेल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों की पार्टी रही है और उसके कार्यों से देश का भला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस की योजनाओं और उसके द्वारा बनाई गई संपत्तियों को बेच रही है या उनका नाम बदल रही है, जिसका प्रमाण मनरेगा योजना है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू और नैय्यर रिजवी सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने मनरेगा बहाली की मांग की:पर्यवेक्षक सुधाकर तिवारी बोले- मोदी सरकार ने मजदूरों के अधिकार छीने
    Next Article
    मथुरा में नगर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक:महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं की ली जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment