Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में नहर में गिरी कार, 4 की मौत:इनमें 2 लॉ स्टूडेंट; लाश गाड़ी में फंसी रही, क्रेन से निकाला गया

    6 hours ago

    2

    0

    मथुरा में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। सभी शादी में शामिल होने राजस्थान के डीग जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया और कार 6 मीटर गहरी नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने जैसे ही कार को नहर में गिरते देखा, तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। तब तक स्थानीय लोगों ने 2 लड़कों को गाड़ी का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल लिया था। जबकि दो अन्य कार में फंसे रहे। इसके बाद क्रेन मंगाई गई और कार को बाहर निकाला गया। तब 2 अन्य लड़कों के शव कार से बाहर निकाले गए। हादसा मगोर्रा थाना क्षेत्र के पास हुआ। हादसे की 3 तस्वीरें… विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… शादी में शामिल होने जा रहे थे मृतकों की पहचान राहुल (23 वर्ष), अमित (22 वर्ष), मोहित और एक अन्य दोस्त के रूप में हुई है। अमित और मोहित लॉ की पढ़ाई कर रहे थे, जबकि राहुल सिलाई का काम करता था। कार राहुल वर्मा के एडवोकेट भाई सज्जन सिंह की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात चारों युवक फ्रॉंक्स कार संख्या UP85 CV 9856 से महावन से गोवर्धन होते हुए बाईपास मार्ग से डीग जा रहे थे। रास्ते में मोड़ आने के कारण ड्राइवर आगे का रास्ता सही से नहीं देख पाया। अचानक मोड़ आने से चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे नहर में जा गिरी। पुलिस और दमकल ने किया रेस्क्यू गाड़ी के नहर में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और गाड़ी में फंसे युवकों को निकालने का प्रयास शुरू किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने गाड़ी से दो युवकों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला। इसमें से दो और युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन वे भी बचाए नहीं जा सके। हादसे के बाद पुलिस ने चारों युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात ने बताया- सभी सबूत इकट्‌ठा करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे में मृत चौथे युवक की पहचान की जा रही है। ……………………… यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में लुटेरे से भिड़ी बैंक मैनेजर की पत्नी...VIDEO: जैकेट पकड़कर लड़ती रही, धक्का देकर चेन लेकर भागा लुटेरा लखनऊ में एक महिला चेन स्नैचर से भिड़ गई। उसका जैकेट पकड़कर चेन वापस लेने की भरसक कोशिश की। महिला को अकेला जूझता देख मोहल्ले के लोग दौड़े। यह देखकर बदमाश ने महिला को तेज धक्का दिया और चेन लेकर फरार हो गया। घटना पास ही लगे एक CCTV में कैद हो गई। घटना वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-11 में मंगलवार सुबह हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का खास शूटर गिरफ्तार
    Next Article
    लखनऊ में दिखा रमजान का चांद, रोजा कल से:मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की; एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment