Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में पुरानी रंजिश में किशोर की पीट-पीटकर हत्या:पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से हमला, गांव में तनाव; मुकदमा दर्ज

    14 hours ago

    1

    0

    मथुरा के राया थाना क्षेत्र के नगला चिकिन गांव में शनिवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते 17 वर्षीय रोहित की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एहतियातन भारी पुलिस फोर्स तैनात कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस के अनुसार रोहित का वीरपाल और राजवीर पक्ष से करीब एक साल से विवाद चल रहा था। विवाद की शुरुआत तब हुई जब राजवीर के घर की एक युवती को रोहित का रिश्तेदार हेमंत (निवासी पारसोली) बहला-फुसलाकर ले गया था। इस मामले में हेमंत पिछले छह माह से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है। इसी प्रकरण को लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौते का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे रंजिश बढ़ती गई। करीब पांच माह पहले गांव पंडवा में राजवीर के भाई रामखिलाड़ी के साथ रोहित, उसके पिता छीतर और लक्ष्मण के खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज हुआ था। कांवड़ यात्रा के दौरान भी दोनों पक्षों में झड़प हो चुकी थी। शनिवार शाम करीब सात से आठ बजे के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि वीरपाल-राजवीर पक्ष के लोगों ने रोहित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोहित को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रामवीर ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि फेसबुक पर कमेंट को लेकर विवाद बढ़ा था। झगड़े के बाद रोहित शिकायत करने थाने गया था। घर लौटते समय रास्ते में दबंगों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर हत्या, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    17-18 फरवरी को लखनऊ दौरे पर रहेंगे RSS प्रमुख भागवत:कुटुंब मिलन-सामाजिक सद्भाव बैठक में हिस्सा लेंगे, देखें शेड्यूल
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, बोल बम के जयकारे:करचुलीपुर के औलेश्वर मंदिर और भीतरगांव में शिव बारात निकली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment