Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में पेड़ से लटका मिला ट्रक चालक का शव:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; एक सप्ताह से लापता था युवक

    3 hours ago

    2

    0

    मथुरा जनपद के महावन थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। ब्रह्मांड घाट रोड स्थित ग्वारिया मंदिर के समीप एक नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे शव लटका हुआ पाया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना महावन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। जांच के दौरान युवक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ। आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान धीरज (28) पुत्र पतराम के रूप में हुई। वह महावन थाना क्षेत्र के नगला बाला पचावर का निवासी था। सूचना मिलते ही धीरज के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के ताऊ बनी सिंह ने बताया कि धीरज पेशे से ट्रक चालक था और लगभग एक सप्ताह से घर से लापता था। बनी सिंह ने यह भी जानकारी दी कि करीब दो वर्ष पूर्व धीरज के खिलाफ महावन थाने में एक महिला द्वारा दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें वह जेल भी जा चुका था। परिजनों ने धीरज की आत्महत्या की आशंका को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि धीरज की किसी ने साजिश के तहत हत्या की है और फिर शव को पेड़ पर लटका दिया। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। थाना निरीक्षक चेतराम शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। यदि हत्या की पुष्टि होती है, तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा हाईवे पर ट्रक की टक्कर, रिक्शा चालक की मौत:मंडी से लौटते समय हुआ हादसा, सब्जियां सड़क पर बिखरीं
    Next Article
    चेकिंग टीम पर हमला करने वाला डंपर चालक गिरफ्तार:5 अप्रैल को कुचलने की कोशिश की थी, अब जेल भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment