Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चेकिंग टीम पर हमला करने वाला डंपर चालक गिरफ्तार:5 अप्रैल को कुचलने की कोशिश की थी, अब जेल भेजा गया

    3 hours ago

    2

    0

    रामपुर में अवैध खनन के खिलाफ अभियान के दौरान चेकिंग टीम पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक डंपर चालक को गिरफ्तार किया है। यह घटना 5 अप्रैल को हुई थी, जिसके बाद आरोपी को 15 अप्रैल को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को खौद चौराहे पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम अवैध खनन से भरे डंपरों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कुछ डंपर चालकों ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए चेकिंग टीम को कुचलने का प्रयास किया। आरोपियों ने मौके पर लगे बैरियर को भी तोड़ दिया और फरार हो गए। इस घटना में टीम के सदस्य बाल-बाल बचे, जबकि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। इस घटना के बाद मुख्य आरक्षी रजनीश कुमार की तहरीर पर थाना अजीमनगर में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अरशद पुत्र हबीब अहमद निवासी ग्राम पजावा, थाना भोट का नाम सामने आया। पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी टांडा के नेतृत्व में कार्रवाई तेज की गई। 15 अप्रैल 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगल की बाजार से आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अरशद को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में पेड़ से लटका मिला ट्रक चालक का शव:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; एक सप्ताह से लापता था युवक
    Next Article
    अंडर-19 ट्रायल मैच में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन:बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया, नई प्रतिभाएं सामने आईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment