Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में 'रोजगार दो' पदयात्रा का समापन:संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    2 hours ago

    2

    0

    मथुरा में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की 'रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा गुरुवार देर शाम संपन्न हो गई। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में संजय सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर युवाओं को रोजगार न देने और सामाजिक न्याय की अनदेखी करने का आरोप लगाया। यह पदयात्रा गोवर्धन चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस से शुरू हुई थी। पैदल मार्च के रूप में यह शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज पहुंची, जहाँ एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मथुरा के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष और दिल्ली से कई विधायक भी शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और सामाजिक न्याय की स्थिति भी बेहद कमजोर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय केवल जुमलेबाजी कर रही है। संजय सिंह ने बताया कि यह पदयात्रा 3 अप्रैल को आगरा से शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार और समाज के हर वर्ग के लिए न्याय की मांग को लेकर जनजागरण करना था। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में इस यात्रा का समापन किया गया है। अपने संबोधन में उन्होंने धार्मिक संदर्भ देते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय के प्रतीक कंस का अंत किया था, उसी प्रकार अब प्रदेश की जनता भी अन्याय के खिलाफ खड़ी होगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आगामी चुनाव में भाजपा सरकार को अपने वोट के जरिए जवाब दें। कार्यक्रम के अंत में पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2014 के बाद गांवों में पहली बार बिजली पहुंची:साध्वी निरंजन बोलीं- राजनीति विकास के मुद्दों पर होनी चाहिए, जनता को भ्रमित करना सही नहीं
    Next Article
    कंकरखेड़ा में डेरी विरोध पर परिवार पर हमला:दबंगों ने महिला से भी की मारपीट, घटना का वीडियो वायरल, पुलिस ने कहा तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment