Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में राजाधिराज ठाकुर जी ने भक्तों संग खेली होली:मंदिर के जगमोहन में सुसज्जित बगीचे में बिखेरी अनुपम छटा

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा के ब्रज में होली उत्सव के दौरान राजाधिराज ठाकुर जी ने भक्तों के साथ होली खेली। मंदिर के जगमोहन में सुसज्जित भव्य बगीचे में ठाकुर जी ने विराजमान होकर इस उत्सव की अनुपम छटा बिखेरी। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर ठाकुर जी का श्रृंगार अत्यंत मनोहारी था, जिसे देखकर देश-विदेश से आए श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भक्तों ने प्रसादी अबीर-गुलाल, चोवा, चंदन और टेसू के शुद्ध फूलों से बने केसरिया रंगों से होली का आनंद लिया। मंदिर के मुखिया जी ने पिचकारियों के माध्यम से भक्तों पर रंगों की वर्षा की। इससे पूरा परिसर भक्तिरस और उल्लास से सराबोर हो गया। उत्सव के दौरान ब्रज फाग द्वारकेश रसिया मंडल के गायकों ने लगातार डेढ़ घंटे तक सुप्रसिद्ध रसियाओं का गायन किया। “ऐसी होरी में लग जाए आग री” और “कैसो चटक रंग डारो” जैसे पारंपरिक रसिया गायन से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु झूमते-गाते ठाकुर जी के संग होली के दिव्य आनंद में लीन दिखाई दिए। विशेष होली के उपरांत मंदिर में नियमित सेवा कार्य संपन्न हुए। सायंकाल 4:30 से 5:00 बजे तक शयन दर्शन कराए गए, जिसके बाद शाम 5:00 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए गए। मंदिर प्रशासन के अनुसार, अगले दिन प्रातःकाल के सभी दर्शन नियमानुसार होंगे तथा सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक ठाकुर जी पुनः भक्तों संग होली खेलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    119 पंचायत भवनों के सोलर पैनल ग्रिड से नहीं जुड़े:अयोध्या में एडीओ पंचायत ने पावर कॉर्पोरेशन को ठहराया जिम्मेदार, भुगतान अटका
    Next Article
    अमेठी में होली पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट:सभी डॉक्टर अस्पताल में रहेंगे, हॉटस्पॉट पर एम्बुलेंस तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment