Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम समिति की बैठक:विभागों के कामकाज की समीक्षा और तेजी के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधानसभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति (2025-26) की प्रथम उप समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता विनय प्रकाश गोंड ने की। बैठक में समिति के सदस्य अशोक कुमार और जय प्रकाश अंचल के साथ मांट विधायक राजेश चौधरी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसके बाद ऊर्जा, लोक निर्माण, नगर विकास, कृषि, पर्यटन, परिवहन, स्वास्थ्य, जल शक्ति, सिंचाई, समाज कल्याण, पंचायती राज और पशुधन जैसे कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। ऊर्जा विभाग को विजिलेंस कार्यवाही पर कड़ी निगरानी रखने और उपभोक्ताओं के शोषण को रोकने के निर्देश दिए गए। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (DVVNL) मथुरा की पिछले पांच वर्षों की योजनाओं की जानकारी भी मांगी गई। राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड ने साइबर थाना, अग्निशमन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय, महिला महाविद्यालय, विभिन्न कुंडों के जीर्णोद्धार, ट्रांजिट हॉस्टल और सर्किट हाउस निर्माण जैसे कार्यों की प्रगति प्रस्तुत की। सर्किट हाउस निर्माण में धीमी गति पर समिति ने नाराजगी व्यक्त की। अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और अतिरिक्त श्रमिक लगाने के निर्देश दिए गए। सेतु निगम और जल निगम के कार्यों की भी समीक्षा हुई। गोवर्धन में सीवेज शोधन संयंत्र के अंतर्गत क्लोरीन कॉन्टेक्ट टैंक का निर्माण लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसे मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परिवहन विभाग को मथुरा-लखनऊ के बीच सीधी बस सेवा शुरू करने के लिए पत्राचार करने के निर्देश दिए गए। जयसिंहपुरा बस अड्डे के संचालन, शहीदों के गांवों में स्मारक द्वार निर्माण और जल जीवन मिशन के कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में LED बल्ब फैक्ट्री में भीषण आग लगी:फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आसपास के घरों को खाली कराया जा रहा
    Next Article
    वाराणसी में आज जांची गई 64 हजार कापियां:हाईस्कूल की 28% व इंटर की 38% कापियों का पूरा हुआ मूल्यांकन कार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment