Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में तेज आंधी, सीएम के कार्यक्रम का टेंट उड़ा:बदायूं-गाजियाबाद में बारिश शुरू; 34 शहरों में बारिश-ओले का अलर्ट

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी में बेमौसम बारिश का दौर एक हफ्ते से जारी है। मंगलवार दोपहर मथुरा में तेज आंधी चली और बारिश हुई। इससे संत मलूक दास की जयंती कार्यक्रम के लिए लगा टेंट उड़ गया। इस कार्यक्रम में सुबह संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल हुए। शाम को सीएम योगी को पहुंचना है। गाजियाबाद-नोएडा में भी दोपहर 3 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। बदायूं में दोपहर बाद आंधी के बाद तेज बारिश हुई। इससे पहले सुबह लखनऊ और मेरठ में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने आज 34 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में 60 किमी की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। अगले दो दिन यानी 9 अप्रैल तक मौसम बिगड़ा रहेगा। बारिश और तेज हवाओं से प्रदेश के औसत तापमान में 4-5°C की गिरावट हुई है। पिछले 4 दिन की बात करें तो वाराणसी-कानपुर समेत 43 जिलों में बारिश हुई। मथुरा, संभल और जालौन समेत 10 शहरों में ओले गिरे। आंधी-बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- आज से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। ओले भी गिरेंगे। हवा की रफ्तार 60 किमी तक पहुंचेगी। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आएगी। कल यानी 8 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। 9 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहेगा। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम? अब शहरों का हाल जानिए- मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मारुति जॉब फेयर का दूसरा दिन:इंटरव्यू की कतार में 600 से ज्यादा अभ्यर्थी, शाम तक आएगी फाइनल लिस्ट
    Next Article
    गाजियाबाद में 16वीं मंजिल से कूदकर युवती ने किया सुसाइड:यूपी पुलिस की तैयारी कर रही थी, परिजन बोले- बेटी को किसी ने धक्का दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment