Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में तेज रफ्तार ऑटो ने मारी टक्कर...CCTV:उधार वापस मांगने पर किया कुचलने का प्रयास, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के विकास नगर में उधार के पैसों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरुवार रात एक व्यक्ति को ऑटो से कुचलने का प्रयास किया गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित वीरेंद्र चौधरी ने अपने एक परिचित को कुछ समय पहले पैसे उधार दिए थे। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे जब वीरेंद्र पैसे मांगने पहुंचा, तो आरोपी के भाई मनीष यादव से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि कुछ देर बाद मनीष यादव ने अपने ऑटो से वीरेंद्र और उसके साथियों को पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान उन्हें कुचलने का प्रयास किया गया। इस हमले में वीरेंद्र चौधरी सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को सामने आया और तेजी से वायरल हो गया। पीड़ित वीरेंद्र चौधरी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नमाज के बाद विवाद, घर में घुसकर मारपीट:घटना CCTV में कैद, पीड़ित ने जान का खतरा बताया
    Next Article
    प्रयागराज में सिविल लाइंस में जमकर मारपीट-VIDEO:वकीलों का चाट दुकानदार से झगड़ा, ठेला पलटा, सामान फेंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment